एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

डिस्टेंस की लगी पहली क्लास

Palwal Updated Mon, 07 Jan 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

गुड़गांव। महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी (एमडीयू) के डिस्टेंस कोर्स में दाखिला लेने वाली छात्राओं के लिए पहली कक्षा रविवार को राजकीय महिला महाविद्यालय में लगी। पहले दिन 1100 छात्राएं पढ़ने पहुंची। ये कक्षाएं बीए और बीकॉम द्वितीय और तृतीय वर्ष के लिए आयोजित की जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजकीय महिला महाविद्यालय डिस्टेंस की कक्षाएं प्रारंभ करने वाला गुड़गांव का पहला कॉलेज है। अभी भी डिस्टेंस के दूसरे और तीसरे वर्ष में दाखिले की प्रक्रिया तीनों कॉलेजों में चल रही है। एमडीयू के दूरस्थ शिक्षा निदेशालय के निर्देशानुसार सभी स्टडी सेंटरों को अपने यहां 20-20 कक्षाएं लगानी जरूरी हैं। महिला महाविद्यालय ने इस पर अमल करना शुरू कर दिया है। पहले दिन की कक्षाओं में छात्राओं को जरूरी दिशा-निर्देश भी दिए गए।
गर्ल्स कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अशोक दिवाकर ने बताया कि रविवार के अलावा शनिवार और अन्य छुट्टियों पर भी डिस्टेंस की कक्षाएं लगाई जाएंगी। इसका मकसद दूरस्थ की छात्राओं को परीक्षा के लिए बेहतर तैयारी कराना है। बीए और बीकॉम की छात्राओं को पढ़ाने के लिए 22 लेक्चरर की ड्यूटी लगाई गई है। इसमें से आठ कॉलेज के और बाकी को बाहर से लगाया गया है।
विज्ञापन


छात्राओं को अध्ययन सामग्री दी गई
दूरस्थ माध्यम से शिक्षा ग्रहण करने वाले विद्यार्थियाें की अक्सर शिकायत होती है कि उन्हें पाठ्य सामग्री विश्वविद्यालय समय से नहीं देता। रविवार को महिला महाविद्यालय प्रबंधन की ओर से दूरस्थ की छात्राओं को कुछ जरूरी पाठ्य सामग्री दे दी गई। बाकी की अध्ययन सामग्री जल्द ही विश्वविद्यालय से मंगा ली जाएगी।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें