एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

‘पार्टी संगठन को मजबूत करेंगे’

Palwal Updated Fri, 11 Jan 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

पलवल। एक बूथ दस यूथ कार्यक्रम को युवा इनेलो जल्द से जल्द पूरा करेगा और प्रत्येक कार्यकर्ता घर-घर जाकर अभियान को सफल बनाएगा। इनेलो नेता भगत सिंह घुघेरा ने बृहस्पतिवार को पत्रकार वार्ता में कहा कि पार्टी के संगठन को मजबूत किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आज प्रदेश में प्रशासन नाम की कोई चीज नहीं हैं, जिसके चलते यहां बलात्कार की घटनाएं हो रही हैं, वहीं अपराध का ग्राफ भी बढ़ रहा है। बिना रेल बजट के किराया बढ़ाने पर कांग्रेस सरकार की निंदा की और कहा कि इनेलो इसका विरोध करती है। उन्होंने बताया कि उनका प्रयास होगा कि पार्टी के साथ अधिक से अधिक युवाओं को जोड़ा जाए। कार्यकर्ता प्रत्येक गांव व शहर के प्रत्येक वार्ड में जाकर युवाओं को संगठन के साथ जोड़े और संगठन को मजबूत बनाएंगे।
और पढ़ें
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर जवाहर सिंह डागर, अवधेश तेवतिया, विरेंद्र शर्मा, प्रीतम, विष्णु शर्मा, हरीचंद, मंजीत सिंह, राजु डागर, सतीस सहरावत, सुनील कुमार एवं चंदन सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें