एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

सतीश अकादमी ने जीती क्रिकेट प्रतियोगिता

Palwal Updated Tue, 15 Jan 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

पलवल। जिले के गांव रसूलपुर में जूनियर खेल विकास समिति के बैनर तले चल रही ओपन क्रिकेट प्रतियोगिता सोमवार को संपन्न हो गई। सतीश अकादमी की टीम ने पवन क्रिकेट टीम को हराकर प्रतियोगिता पर अपना कब्जा कर लिया। सोमवार को फाइनल मुकाबले में सतीश अकादमी की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित दस ओवर में 96 रन बनाए। प्रदीप ने 41, रोहित ने 20 रन बनाए। वहीं स्कोर का पीछा करने मैदान में उतरी पवन क्रिकेट टीम लक्ष्य हासिल नहीं कर सकी। समापन अवसर पर मुख्य अतिथि युवा कांग्रेस के महासचिव मुकेश तंवर ने विजेता टीम को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष सतीश भानु, सोनू, राजेंद्र पहलवान, कपिल शर्मा, मनोज कुमार व विक्रम सिंह मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें