एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

कांग्रेस विधायक के खिलाफ कार्रवाई की मांग

Palwal Updated Fri, 01 Mar 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

पलवल। इंडियन नेशनल लोकदल के कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार को कमेटी चौक पर प्रदर्शन किया और मुख्यमंत्री और एक विधायक का पुतला फूंका। प्रदर्शन की अध्यक्षता पार्टी के जिला अध्यक्ष तुहीराम भारद्वाज ने की। उन्होंने प्रदर्शनकारियों को संबोधित किया और कहा कि विधानसभा के सत्र के दौरान कांग्रेस के एक विधायक ने इंडियन नेशनल लोकदल के विधायक फूल सिंह वाल्मीकि के खिलाफ जाति सूचक शब्दों का प्रयोग किया था। उन्होंने मांग की है कि उस विधायक के खिलाफ मामला दर्ज किया जाए।
और पढ़ें
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर शहरी अध्यक्ष सुरेश चुटानी ने कहा कि कांग्रेस के सरकार में भ्रष्टाचार ने पिछले सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। विकास की दौड़ में तो हरियाणा नंबर वन नहीं बन सका, लेकिन भ्रष्टाचार के मामले में जरूर नंबर वन बन गया है। कांग्रेस के शासन में हुए विकास कार्यों का परिणाम आगामी लोकसभा और विधानसभा चुनावों में जनता कांग्रेस को दिखा देगी।
प्रदर्शन में महेंद्र चौहान, रामजीलाल डागर, रामरत्न, राजेश बहीन, भगत सिंह घूघेरा, भूपेन्द्र सिंह, चंदन सिंह, समीम अहमद, भूपराम सौरोत, रतन सिंह सौरौत, बिजेंद्र चांदहट, अनीता भारद्वाज, आशा लांबा, कर्नल राजेंद्र, केहर सिंह रावत, तैय्यब भीमसिखा, संदीप गोयल, जवाहर सिंह डागर, सुखराम डागर, महेंद्र भड़ाना, ओम प्रकाश ठेकेदार, बीर सिंह देशवाल, महावीर डागर, सुरेंद्र सौरोत और मौजी डाबर भी मौजूद थे।
विज्ञापन

हाईवे पर लगा जाम
इनेलो ने प्रदर्शन कर नेशनल हाईवे पर कोर्ट के सामने जब पुतले जलाए तो करीब आधे घंटे तक नेशनल हाईवे पर दोनों तरफ जाम लग गया। हाईवे पर दोनों तरफ लगी वाहनों की लंबी-लंबी लाइनों के कारण यातायात व्यवस्था बिगड़ गई। जाम में फंसे लोगों का कहना था धरना-प्रदर्शन तो हाईवे से अलग होने चाहिए।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें