एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

भाजपाइयों ने की काले झंडे दिखाने की कोशिश

Panchkula Updated Thu, 09 May 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

पंचकूला। कांग्रेस राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी के काफिले को भारतीय जनता पार्टी ने काले झंडे दिखाने की कोशिश की और कांग्रेस के खिलाफ नारेबाजी कर रोष प्रदर्शन भी किया। उन्होंने ‘राहुल गांधी वापस जाओ, पवन बंसल को बर्खास्त करो’ के नारे लगाए। भाजपाइयों के अचानक प्रदर्शन करने उतरने से गुप्तचर विभाग और पुलिस के भी होश उड़ गए थे, क्योंकि पार्टी ने अपनी इस रणनीति को गुप्त ही रखा था। उन्होंने न तो मीडिया को जानकारी दी थी और न ही सीआईडी को आभास होने दिया था। आनन-फानन में पुलिस मौके पर पहुंची और उन्हें कान्फेड के पास ही रोक लिया। बाद में सभी भाजपाई पार्टी कार्यालय चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदर्शनकारी जिला अध्यक्ष विशाल सेठ, रतन लाल कटारिया, बंतो कटारिया व प्रदीप मलिक की अगुवाई में कार्यकर्ता करीब पौने बारह बजे पार्टी कार्यालय से चले। इस दौरान उनके हाथों में पार्टी के झंडे के अलावा कुछ काले झंडे भी थे। विशाल सेठ ने कहा कि राहुल गांधी पहले भ्रष्ट कांग्रेसियों को बर्खास्त करें, फिर पंचकूला की धरती पर कांग्रेसियों को नैतिकता का पाठ पढ़ाएं। इस मौके पर जिला महामंत्री भारत भूषण रिहौड़, अजय शर्मा, हरिंदर मलिक, मेहर सिंह ठाकुर, संजीव कौशल, राम रतन, राजेश कौशल व राजेश गौड़ भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें