एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

सोसाइटियों में सिंगल मीटर के विरोध में आए विधायक

Panchkula Updated Mon, 09 Sep 2013 05:37 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

पंचकूला। विधायक डीके बंसल ने ज्वाइंट एक्शन कमेटी को-आपरेटिव ग्रुप हाउसिंग सेक्टर-20 की ओर से सोसाइटी के सामुदायिक केंद्र में आयोजित खुला दरबार में लोगों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने सेक्टर-12/12 ए के साथ लगते ओवरब्रिज के नीचे के कट से परेशानी, सिंगल मीटर और अपार्टमेंट को-ऑपरेटिव एक्ट से होने वाली मुश्किलों के समाधान पर चर्चा की और सिंगल मीटर मुद्दे पर सोसाइटियों का समर्थन करने का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोसाइटियों में सिंगल मीटर लगाने के दबाव पर उन्होंने कहा कि वह इस निर्णय का विरोध करते हैं। सेक्टरवासी उपभोक्ता हैं। रीडिंग के लिए भी बिजली विभाग का स्टाफ होना चाहिए और यदि ट्रांसफार्मर खराब हो जाए तो उसकी रिपेयर भी विभाग को ही करनी चाहिए। उन्होंने सोसाइटीवासियों को आश्वासन दिलाया कि वह इस निर्णय में उनके साथ हैं।

‘हुडा, हाईवे अथॉरिटी हादसों के जिम्मेवार’
उन्होंने कहा कि सेक्टर-12/12 ए के साथ लगते ओवरब्रिज के नीचे के कट इतने छोटे हैं कि इस मार्ग पर रोजाना दुर्घटनाएं होती रहती हैं। यहां दुर्घटना का शिकार होने के बाद कई लोगों की मौत भी हो चुकी है। छोटे कट होने के कारण यहां रोजाना जाम लगता है। इनके लिए हुडा और हाईवे अथॉरिटी जिम्मेवार हैं।
विज्ञापन


सीएम को बताएंगे आपकी समस्याएं
सोसायटी वासियों की ओर से अपार्टमेंट को-ऑपरेटिव एक्ट के संबंध में रखी गई समस्या का जवाब देते हुए विधायक ने कहा कि सोसाइटी वासियों ने रजिस्ट्री के समय राशि जमा करा दी थी। इसके बावजूद अगर एक्ट लागू करना था तो नई सोसाइटियों पर लगाया जाना चाहिए था। मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुडा के प्रयासों से उन्होंने स्वयं इसमें 25 प्रतिशत तक की राहत दिलवाई थी। 153 करोेड़ में से 53 करोड़ रुपये की राहत के आलावा सौ करोड़ रुपये की राशि जमा करवा दी गई थी। हाईकोर्ट के निर्णय उनके हक में आने से सौ करोड़ रुपये की राशि अभी तक हुडा अधिकारियों की ओर से लौटाई जा चुकी है। विधायक ने आश्वासन दिलाया कि वह पहले भी इस मुद्दे को विधानसभा में उठा चुके हैं। इस बार भी वह इस राशि को वापस दिलवाने के लिए मुख्यमंत्री से बातचीत करेंगे।

विधायक को ज्ञापन सौंपा
ज्वाइंट एक्शन कमेटी के प्रधान एसके जैन उपप्रधान केके जिंदल, सुभाष शर्मा, महासचिव एसके अग्रवाल, केके जेतली, बीबी शर्मा और एमजी बंसल ने विधायक को समस्याओं से संबंधित एक ज्ञापन भी सौंपा। इस मौके पर विधायक के साथ उनके राजनीतिक सलाहकार सतनाम सिंह चट्ठा, जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति के सदस्य गुरप्रीत सिंह बेदी और सोहनलाल बेदी भी मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें