एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

महिलाओं और सीनियर सिटीजन की मददगार बनेगी पुलिस

Panchkula Updated Tue, 08 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

पंचकूला। डीसीपी पारूल कुश जैन ने सोमवार को अपना पदभार संभाल लिया। पहले दिन ही उन्होंने सभी एसीपी और थाना प्रभारियों से मुलाकात कर नसीहत दी। बेहतर कार्य पर ईनाम और गलती हुई तो दंड। थाने और चौकियाें का निरीक्षण खुद करेंगी। वहीं, डीसीपी ने कहा कि शहर में पुलिस सीनियर सिटीजन और महिलाओं की विशेष मददगार बनेगी। डीसीपी के स्वागत के लिए कोई गुलदस्ता लेकर, तो कोई खाली हाथ पहुंचा। बधाई देने वालों का सिलसिला सारा दिन चलता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सचिवालय के सेकेंड फ्लोर पर स्थित डीसीपी कार्यालय में तैनात पुलिस कर्मी सुबह से ही घड़ियों की ओर निगाहें जमाए हुए थे। करीब साढे़ दस बजे रेड लाइट कार सचिवालय के गेट के बाहर आकर रूकी। कार के अंदर से ब्राउन एंड ब्लैक प्रिंटेड सलवार सूट पहने डीसीपी पारूल उतरीं और सीधा कार्यालय पहुंचीं। इंतजार में खडे़ सभी पुलिस कर्मियों ने पूरे उत्साह से उनका स्वागत किया। वहीं कुछ सीनियर सिटीजन और आरएसओ ने भी उनसे मुलाकात कर बधाई दी। सबसे पहले उन्होंने स्टाफ से मुलाकात की और कुछ जरूरी कागजातों पर एक नजर घुमाई। इसके बाद एक एक करके थाना प्रभारियों से नई कप्तान ने मुलाकात करना शुरू कर दिया। मुलाकात के दौरान कप्तान ने थाना प्रभारियों को निर्देश दिए कि उनको आम जनता का विश्वास जीतना है और पुलिस की छवि सुधारनी है। उन्होंने कहा कि थाना प्रभारियों का एरिए में जितना ज्यादा कमांड होगा, उतना ही क्राइम कम होगा। पीसीआर की गश्त बढ़ाने के साथ ही डीसीपी ने पैदल गश्त बढ़ाने के निर्देश दिए। पब्लिक की समस्याओं को प्रमुखता दी जाएगी। डीसीपी ने बताया कि जिले में महिलाओं और सीनियर सिटीजन की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा जाएगा। क्राइम को कंट्रोल करने के लिए लॉ एंड आर्डर मेनटेन किया जाएगा। इसके अलावा मोहाली और चंडीगढ़ की पुलिस को कोऑर्डिनेट किया जाएगा। उन्होंने बताया कि पब्लिक की समस्या सुनने के लिए वह हमेशा तैयार रहेंगी। ट्रैफिक व्यवस्था को सुधारने और स्नेचरों पर लगाम कसने के लिए जल्द ही नई रणनीति तैयार करेंगी।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें