एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

चोर पकड़ने को लेंगे मोबाइल का सहारा

Panipat Updated Thu, 25 Oct 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

पानीपत। माडल टाउन पुलिस चौकी ने सवा 4 लाख और 55 तोले सोने सहित अन्य सामान की चोरी के मामले को सुलझाने के लिए पुलिस मोबाइल डिटेल का सहारा ले रही है। पुलिस ने ने चोरी की रात के उस क्षेत्र के मोबाइलों का डंप उठा लिया है। इस आधार पर पुलिस चोरों तक पहुंचने का प्रयास करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

माडल टाउन के साथ लगते शांति नगर में 20 अक्तूबर की रात को थर्मल के आपरेशन और मेंटेनेंस ठेकेदार नरेश गिल के बंद मकान का ताला तोड़कर चोराें ने चोरी की वारदात को अंजाम दे दिया था। नरेश गिल उस रात परिवार समेत अपने गांव जोशी किसी धार्मिक कार्यक्रम में गए थे।
बाद में 21 अक्तूबर को सफाईकर्मी ने पड़ोस की महिला से चाबी लेकर मकान की सफाई करनी चाही तो मकान के अंदर का ताला टूटा था और सारा सामान बिखरा था। उन्होंने फोन कर नरेश गिल को चोरी की सूचना दी। नरेश गिल ने घर पर आकर देखा। मकान से सवा चार लाख नगद, 55 तोले सोना, 26 तोले चांदी, 20 चांदी के सिक्के और एक लैपटॉप चोरी था। पुलिस ने प्राथमिक जांच के बाद चोरी का मामला दर्ज कर लिया था। इसके बाद पुलिस ने चोरी की वारदात की गहनता से जांच की, लेकिन कोई सुराग हाथ नहीं लग पाया। पुलिस ने वारदात को सुलझाने के लिए उस रात को क्षेत्र के मोबाइल टावरों के संपर्क में आए मोबाइल फोन के डंप उठाए हैं।
विज्ञापन

वर्जन
पुलिस चोरी का सुराग लगाने को लेकर लगातार प्रयासरत है। पुलिस ने उस रात को टावर के संपर्क में आने वाले मोबाइलों के डंप लिए हैं। इसके आधार पर जांच को आगे बढ़ाया जाएगा। इसके आधार पर चोर जल्द ही पुलिस गिरफ्त होंगे।
नरेश कुमार, प्रभारी, चौकी पुलिस माडल टाउन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें