एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

पुलिसकर्मी व रोडवेजकर्मी में सुलह, टला चक्का जाम

Panipat Updated Fri, 09 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

पानीपत। रोडवेज कंडक्टर और हवलदार के बीच मामूली कहासुनी के बाद पैदा हुआ विवाद सुलझ गया है। इसके साथ रोडवेज पानीपत व सोनीपत डिपो का चक्का जाम टल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोनीपत डिपो की बस में मंगलवार को गोहाना रोड से एक पुलिसकर्मी सवार हुआ था। बस के परिचालक ने उसका परिचय जानना चाहा। इसको लेकर दोनों में विवाद हो गया। पुलिसकर्मी ने रोडवेजकर्मी पर मारपीट करने व जहरीला पदार्थ खिलाने का आरोप लगाया। वहीं कंडक्टर ने पुलिसकर्मी पर उसका पैसों से भरा बैग छीनने का आरोप लगाया था। दोनों ने अपना मेडिकल कराकर कार्रवाई की मांग की।
हरियाणा रोडवेज के पानीपत व सोनीपत डिपो के यूनियन पदाधिकारी बुधवार को एसएसपी से मिले और उचित जांच की मांग की। पुलिस अधिकारियों के पास संतोषजनक जवाब न मिलने पर यूनियन पदाधिकारी डिपो महाप्रबंधक रामकुमार से मिले और वीरवार सुबह नौ बजे तक हल निकालने का अल्टीमेटम दिया। हल न निकलने पर यूनियन नेताओं ने बृहस्पतिवार सुबह बस स्टैंड के दोनों गेट बंद कर नारेबाजी शुरू कर दी। मामला भड़कते देख डिपो महाप्रबंधक रामकुमार, डीएसपी शहर वीरेंद्र दलाल मौके पर पहुंचे और मामले का हल निकालने का आश्वासन दिया। अधिकारियों व यूनियन नेताओं में घंटों बातचीत चली। पुलिसकर्मी व रोडवेजकर्मी ने अपनी-अपनी गलती मान ली और दोनों में सुलह हो गया।
विज्ञापन

वर्जन
रोडवेज व पुलिसकर्मी के बीच हुए विवाद का हल हो गया है। दोनों कर्मचारियों ने अपनी-अपनी गलती स्वीकार कर ली है। पुलिस अधिकारियों व यूनियन नेताओं की मौजूदगी में सुलह हुआ है।
रामकुमार, महाप्रबंधक, रोडवेज डिपो पानीपत
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें