पानीपत। सेक्टर-25 पार्ट-टू स्थित एक लूमटैक्स की मशीन में आने से ताना मास्टर की मौत हो गई।
मूलरूप से उद्धवपुर, शाहजहांपुर निवासी विजय (35) हुडा सेक्टर पार्ट-टू स्थित एक लूमटैक्स फैक्टरी में ताना मास्टर था। वीरवार रात को फैक्टरी में गया था। सुबह पांच बजे मशीन में तकनीकी खराबी आ गई। वह चलती मशीन को ठीक करने लगा। इसी समय उसका हाथ मशीन में चला गया और फिर मशीन ने उसको अपनी तरफ खींच लिया। वह पूरा मशीन में चला गया। फैक्टरी में लगे अन्य कारीगर वहां पहुंचे और मशीन बंद की। उस समय तक उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना मिलने पर पुलिस और फैक्टरी मालिक मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव सिविल अस्पताल के शवगृह मेें रखवा दिया। जहां पर परिजनों के बयान दर्ज किए और पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा। सेक्टर-11/12 चौकी प्रभारी सुरत सिंह ने बताया कि पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज कर लिए हैं और मामले की जांच शुरू कर दी है।