एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

चाइनीज विरोध के बाद बढ़ी स्वदेशी लड़ियों की चमक.

ब्यूरो /अमर उजाला Updated Thu, 13 Oct 2016 01:10 AM IST
विज्ञापन
स्वदेशी लड़ियों की डिमांड बढ़ी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

Next Article

रेवाड़ी व्यापार मंडल के चाइनीज विरोध के बाद बाजार में स्वदेशी लड़ियों की डिमांड होने लगी है। त्योहारी सीजन में स्वदेशी लड़ियां, बल्ब, शोपीस आदि आइटमों की कीमत अधिक होने के बाद भी लोगों की मांग स्वदेशी की ओर ही बढ़ रही है। वास्तविकता यह है कि स्वदेशी लड़ियों की चमक और लाइफ भी चाइनीज के मुकाबले अच्छी है।
और पढ़ें
विज्ञापन
विज्ञापन


जहां चाइनीज की चलने की कोई गारंटी नहीं है, वहीं स्वदेशी लड़ी की 5 सीजन की लाइफ बताई जा रही है।  पिछले वर्ष बाजार में दीपावली पर एक भी इंडियन इलेक्ट्रानिक आइटम बाजार में उपलब्ध नहीं था। लेकिन इस बार बाजार कई स्वदेशी सजावटी इलेक्ट्रानिक आइटम उपलब्ध है।

अहमदाबाद से आ रहा स्टाक
दीपावली पर चाइनीज की टक्कर में अहमदाबाद की लडिय़ां बाजार में धूम मचा रही हैं। ये लड़ियां सिंगल कलर, मल्टी कलर लाइटिंग सहित अन्य वैरायटी में उपलब्ध हैं। वहीं इस लड़ी में इंडियन एलईडी बल्ब, 100 प्रतिशत कॉपर वायर का इस्तेमाल किया है, जिसके आगे चाइनीज कहीं नहीं टिकती है। चाइनीज की सस्ती लड़ियां क्वालिटी में जहां हल्की है, वहीं इनकी वायर भी घटिया किस्म की है। व्यापारियों की माने तो चाइनीज लड़ियों के इस्तेमाल से शॅार्ट सर्किट होने की भी संभावना रहती है।
विज्ञापन


स्वदेशी की फुल गारंटी
बाजार में चाइनीज लडिय़ां 20 से 40 रुपये की कीमत में बिक रही है, वहीं स्वदेशी लड़ियां 100 से 120 रुपये की हैं, लेकिन इसकी लाइफ चाइनीज से 5 गुना अधिक है। चाइनीज आइटम की एक दिन की भी गारंटी नहीं है, जबकि स्वदेशी आइटम पर व्यापारी फुल रिप्लेसमेंट की गारंटी दे रहे हैं। इसके अलावा इंडियन बल्ब, हैंडमेड झूमर, डीजे लाइट आदि आइटम भी उपलब्ध हैं। इनमें कुछ आइटम चाइनीज से सस्ते तो कुछ महंगे हैं, लेकिन गुणवत्ता के मामले में स्वदेशी चाइनीज पर कहीं भारी है। इंडियन बल्ब 60 से 70 रुपये का है, तो चाइनीज के घटिया क्वालिटी के बल्ब 90 रुपए में मिल रहे हैं।
-----------
रेवाड़ी शहर से देशभर में चाइनीज विरोध की गूंज उठी है। यह हमारे लिए गौरवपूर्ण है। निश्चित रूप से चाइनीज विरोध का असर रेवाड़ी की मार्केट में देखा जा सकता है। हमारी शॉप पर आने वाले ग्राहक जमकर स्वदेशी लड़ियों की खरीददारी कर रहे हैं। वहीं हम भी ग्राहकों को स्वदेशी आइटमों के प्रति जागरूक कर रहे हैं।
राकेश गर्ग, इलेक्ट्रानिक व्यापारी, रेलवे रोड
-------
त्योहारी सीजन में अहमदाबाद की स्वदेशी लड़ी ग्राहकों को खूब पसंद आ रही है। अब पब्लिक जागरूक हो चुकी है। स्वदेशी की तरफ ग्राहकों का बढ़ता रुझान हमारे लिए बड़ी उपलब्धि है।
भूपेंद्र यादव, व्यापारी, भाड़ावास रोड
पहली बार ऐसा हो रहा है कि ग्राहक सामने से स्वदेशी लडिय़ों की मांग कर रहा है। हमें स्वदेशी लड़ियां बेचकर काफी खुशी महसूस हो रही है। हमने इस बार चाइनीज लड़ियां नहीं मंगवाई है।
दीपक कुमार, लड़ी विक्रेता, रेलवे रोड
--------
इस बार त्योहार पर लगभग सभी इलेक्ट्रानिक व्यापारियों ने स्वदेशी सजावटी आइटम मंगवाएं हैं। अच्छी बात यह है कि चाइनीज विरोध के बाद कई स्वदेशी आइटमों की वैरायटी व अन्य हैंडमेड आइटमों में बढ़ोत्तरी हुई है, जिससे ग्राहकों को स्वदेशी में भी काफी च्वाइस मिल रही है।
सुभाषचंद, व्यापारी, धारूहेड़ा चुंगी।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें