एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

रोडवेज चालक पर हमला, एक घंटा जाम

Rohtak Updated Tue, 12 Feb 2013 05:31 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

चरखी दादरी। लोहारू से चंडीगढ़ जा रही रोडवेज बस के चालक पर रोहतक चौक पर बाइक सवार युवकों ने हमला कर दिया। बाइक सवार युवकों ने ड्राइवर पर पिस्तौल तानकर जान से मारने की धमकी भी दी। घायल ड्राइवर को नगर के सामान्य अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। हमले से क्षुब्ध रोडवेज कर्मियों ने बस स्टैंड पर सभी बसों को खड़ा कर चक्का जाम कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार सायं 4 बजे चरखी दादरी बस स्टैंड से लोहारू सब डिपो की बस चंडीगढ़ जा रही थी। बस जब रोहतक चौक पर पहुंची तो साइड देने को लेकर बस ड्राइवर संजय कुमार की बाइक सवार युवकों से कहासुनी हो गई। इसे लेकर बाइक सवार युवकों ने बस को जबरन रोक लिया और ड्राइवर पर हमला कर दिया। बाइक सवार युवकों ने ड्राइवर पर पिस्तौल तानकर जान से मारने की धमकी दी और फरार हो गए। बाद में घायल ड्राइवर को चरखी दादरी के सामान्य अस्पताल में भर्ती करवाया गया।
घटना की जानकारी जब रोडवेज डिपो के कर्मचारियों को मिली तो रोडवेज महासंघ के प्रधान इंद्र सिंह राणा के नेतृत्व में बस स्टैंड रोड पर दोनों तरफ बसें लगाकर रोड जाम कर दिया। जाम लगने के कारण रोड के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई। जाम की सूचना पाकर शहर थाना प्रभारी दिलबाग सिंह मौके पर पहुंचे और रोडवेज कर्मियों को समझाने का प्रयास किया रोडवेजकर्मी बाइक सवारों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े रहे। करीब एक घंटे बाद कर्मशाला प्रबंधक जितेंद्र कुमार ने रोडवेज कर्मियों को समझाया और पुलिस से बातचीत की। पुलिस द्वारा आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार करने के आश्वासन के बाद ही जाम खोला जा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें