भिवानी। क्षेत्र के एक गांव के नाबालिग युवक द्वारा अन्य गांव की नाबालिग लड़की से दुराचार का मामला सामने आया है। पुलिस ने वीरवार को भिवानी के सिविल अस्पताल में लड़की का मेडिकल कराया। मेडिकल के बाद पुलिस ने लड़की के पिता की शिकायत पर आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
लड़की के पिता ने पुलिस को शिकायत दी कि उसकी नाबालिग बेटी 14 मई की रात घर में सोई थी। सुबह जब वे जागे तो लड़की घर पर नहीं थी। उसकी तलाश की गई लेकिन नहीं मिली। इसके बाद इसकी सूचना पुलिस में दी गई। पुलिस ने सूचना के आधार पर युवक की तलाश की तो उसे श्याकलां के खेतों से गिरफ्तार कर लिया। जूई चौकी के एएसआई महेंद्र सिंह ने बताया कि लड़की का मेडिकल कराया गया है। उसमें दुराचार की पुष्टि हुई है। युवक को गिरफ्तार किया गया है। लड़की परिजनों को सौंप दी गई है।