एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

ग्यारह वर्षीय बच्चे से धमकाकर कुकर्म

Rohtak Updated Fri, 19 Jul 2013 05:32 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article


विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। क्षेत्र के एक गांव में एक युवक ने जान से मारने की धमकी देकर एक ग्यारह वर्षीय बच्चे से कुकर्म किया। पुलिस ने पीड़ित की मेडिकल जांच के बाद आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मामला दर्ज होने के बाद से ही आरोपी घर से फरार है। पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए कई स्थानों पर दबिश दी परंतु उसके बारे में कोई भी सुराग नहीं मिला। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है। क्षेत्र के एक गांव में एक ग्यारह वर्षीय बच्चा गली में खेल रहा था। इसी दौरान गांव का ही कमल बच्चे को बहलाकर अपने साथ खाली पडे़ एक मकान में ले गया और उसे जान से मारने की धमकी देकर उससे कुकर्म किया। घटना का पता देर शाम उस वक्त लगा जब बच्चा घर पहुंचा और उसनेपरिजनों को पूरे मामले से अवगत कराया। मामले का पता चलने पर बच्चे के परिजन उसे साथ लेकर सदर थाना पहुंचे और पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने पीड़ित की मेडिकल जांच के बाद आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए संबंधित स्थानों पर छापेमारी की परंतु उसके बारे में कोई भी सुराग नहीं मिला।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें