एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

गुवाहाटी की युवती को भिवानी में बेचा

Rohtak Updated Sun, 25 Aug 2013 05:35 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

तोशाम (भिवानी)। गुवाहाटी की एक युवती को उसका एक रिश्तेदार सौफिद अली अपहरण करके तोशाम के गारणपुरा गांव ले आया और यहां उसने युवती को आगे एक युवक सोमवीर को बेच दिया। एक महीने तक युवती सोमवार के पास रही। शुक्रवार को युवती किसी तरह से भाग कर हिसार के गांव साहड़वा पहुंच गई। वहां लोगों ने उसे लावारिस घूमते देखा तो मंगली पुलिस चौकी में सूचना दी। पुलिस वहां पहुंची तो युवती ने आपबीती बताई। युवती ने सोमवीर पर दुराचार का और सौफिद अली पर उसका अपहरण करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने बताया कि सौफिद अली उसका रिश्तेदार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंगली पुलिस ने मामले को तोशाम का बताते हुए वहां की पुलिस को इसकी जानकारी दी। तोशाम पुलिस के पहुंचने पर युवती को उनके हवाले कर दिया गया। पुलिस ने युवती के अपहरण और उसे बेचने का मामला दर्ज कर लिया है।
जल्द गिरफ्त में होंगे आरोपी : पुलिस
तोशाम थाने के इंचार्ज देस राज यादव ने बताया कि युवती की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। युवती का रविवार को मेडिकल कराया जाएगा। मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें