रोहतक। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय ने फरवरी-मार्च 2013 में आयोजित किए गए कई दूरस्थ शिक्षा पाठ्यक्रम परीक्षाओं का परिणाम जारी कर दिया है। मदवि परीक्षा नियंत्रक डॉ. बीएस सिंधु ने बताया कि एपीजीडीसीए (प्रथम एवं द्वितीय सेमेस्टर), एमसीए (पहले से छठे सेमेस्टर), एमएचएम (तीसरे सेमेस्टर), एमटीएम (तीसरे सेमेस्टर), एमबीए (दूसरे से चौथे सेमेस्टर), एमबीए (डुएल)- तीसरे और चौथे सेमेस्टर, एमबीए (एग्जीक्यूटिव) - दूसरे तथा तीसरे सेमेस्टर, एमबीए (फाइनेंसियल मार्केट)- दूसरे तथा तीसरे सेमेस्टर और एमजेएमसी दूसरे सेमेस्टर का परिणाम जारी कर दिया गया है। ये सारे पाठ्यक्रम दूरस्थ शिक्षा माध्यम के हैं। परीक्षा परिणाम मदवि वेबसाइट पर उपलब्ध होगा। परीक्षा नियंत्रक ने बताया कि इस परिणाम के आधार पर अगली परीक्षा में बैठने के इच्छुक अभ्यर्थी 25 अक्तूबर तक बगैर विलंब शुल्क के परीक्षा फार्म भर सकते हैं।