एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

प्रदेश के खिलाड़ियों ने जीते 38 पदक

Rohtak Updated Fri, 13 Dec 2013 05:49 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

रोहतक। प्रदेश के खिलाड़ियाें ने एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रोशन किया है। हाल ही में आस्ट्रेलिया में आयोजित स्पेशल ओलंपिक एशिया पैशेफिक गेम्स में हरियाणा के खिलाड़ियों ने 38 पदक जीते हैं। इन खेलों में भारत को कुल 343 पदक हासिल हुए हैं। विशेष ओलंपिक खेलों में पदक जीतने वाले रोहतक से संबंधित खिलाड़ी मंगलवार को शहर में पहुंचे तो उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया। खिलाड़ियों के शहर में पहुंचने पर रोहतक के उपमंडल अधिकारी नागरिक अमरदीप जैन, रेडक्रॉस सचिव देवेेंद्र चहल, तहसीलदार प्रमोद चहल, अपर्ण संस्था के परियोजना निदेशक हंसराज ढुल्ल और समन्वयक राजबाला सहित अनेकोें लोगों ने तिलियार झील पर आयोजित एक कार्यक्रम में इन खिलाड़ियों का स्वागत किया। 30 नवंबर से 7 दिसंबर तक आस्ट्रेलिया के न्यूकोस्टेल नामक शहर में स्पेशल ओलंपिक एशिया पैशेफिक गेम्स 2013 का आयोजन किया गया था। खेलों में एशिया महाद्वीप के 29 देशों के लगभग 2700 खिलाड़ियों ने भाग लिया। भारत से भी इन खेलों मेें 526 खिलाड़ियों का दल पहुंचा, जिनमें से 31 खिलाड़ी हरियाणा के थे। प्रतियोगिता में भारत की ओर से भाग लेने वाले खिलाड़ियों के दल के हिसाब से दिल्ली के बाद हरियाणा का दल सबसे बड़ा था। इन खेलों में तैराकी, बॉस्केटबॉल, बैडमिंटन, फुटबॉल, टेबल टेनिस, बोची, क्रिकेट और एथलेटिक्स की स्पर्धाएं शामिल थी। प्रतियोगिता में भारतीय दल ने कुल 343 पदक हासिल किए, जिनमें से हरियाणा के खिलाड़ियों ने 38 पदक जीते। भारतीय दल को प्राप्त होने वालोें पदकों में 103 स्वर्ण, 123 रजत और 117 कांस्य पदक शामिल हैं। हरियाणा के खिलाड़ियों ने भी प्रतियोगिता में 13 स्वर्ण, 16 रजत और 9 कांस्य पदक हासिल किए। हरियाणा के विशेष खिलाड़ियों ने अपने बेहतरीन प्रदर्शन के साथ तैराकी, बैडमिंटन, बौची, बॉस्केटबॉल, फुटबॉल और टेबल टेनिस में ये पदक हासिल किए हैं। प्रतियोगिता में पदक हासिल करने वालों में रोहतक के केशव मलिक ने, रोहतक की ईशा खासा, लोकेश, कृष्ण, फरीदाबाद के विक्रम, आरतीे, उत्कृश, केशव, भूपेंद्र, दीपक, गुड़गांव के केविन कोल, वरूण, आयुषी खन्ना, गुंजन, विराट लखनपाल, आदित्य, सौरभ दूबे, दुष्यंत, कावेरी आहूजा और करनाल के अरुण शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें