एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

गांधरा में युवक ने भाभी व सरपंच की सास को गोली मारकर खुद की आत्महत्या

अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Fri, 04 Mar 2022 02:14 PM IST
विज्ञापन
पीजीआई पहुंचे घायलों के परिजन - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

Next Article

रोहतक। जिले का गांव गांधरा एक बार फिर गोलियां से गुंज उठा। शुक्रवार दोपहर एक युवक रमेश (40 )ने अपनी भाभी उर्मिला व महिला सरपंच की सास चंद्रो को गोली मारकर खुद को भी गोली मार ली। तीनों को पीजीआई में लाया गया, जहां रमेश की मौत हो गई। वारदात से ग्रामीण सकते में है। किसी तरह का बड़ा विवाद नहीं बताया जा रहा है। सांपला पुलिस छानबीन कर रही है। गंभीर हालत के चलते महिला परिजन उर्मिला को पीजीआई से निजी अस्पताल ले गए। पुलिस के मुताबिक प्रारंभिक जानकारी के अनुसार गली में कुछ लोग बातचीत कर रहे थे। अचानक रमेश की कहासुनी हो गई। बताया जा रहा है कि विवाद बढ़ने पर उसने पिस्तौल निकाल ली। सबसे पहले उर्मिला को गोली मारी। इसके बाद बुजुर्ग महिला चंद्रो पर फायर कर दिया। जब तक ग्रामीण कुछ समय पाते, उसने खुद को भी गोली मार ली। अचाननक हुई फायरिंग से गांव में दहशत फैल गई। तीनों घायलों को निजी वाहन से ग्रामीण पीजीआई लेकर पहुंचे, जहां रमेश ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें