एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

Sonipat News: सरकारी स्कूल को आठवीं कक्षा तक अपग्रेड करने की मांग

संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Published by: रोहतक ब्यूरो Updated Fri, 29 May 2026 08:49 PM IST
विज्ञापन
फोटो : सोनीपत के गांव नाथूपुर में पेयजल आपूर्ति के लिए पाइपलाइन डालने के कार्य का शुभारंभ करने
विज्ञापन

Next Article

संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन

सोनीपत। गांव नाथूपुर में वीरवार को विधायक कृष्णा गहलावत ने चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को समाधान के लिए आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने गांव में 75 लाख रुपये से पेयजल आपूर्ति के लिए पाइप लाइन डालने के कार्य का शुभारंभ किया।
विधायक कृष्णा गहलावत ने कहा कि गांवों में मूलभूत सुविधाओं को मजबूत करने के लिए लगातार विकास कार्य करवाए जा रहे हैं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि विकास कार्यों में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए और कार्य समय पर पूरे हों। चौपाल के दौरान ग्रामीणों ने बढ़ती आबादी को देखते हुए अतिरिक्त ट्यूबवेल लगाने, सफाई कर्मचारियों की संख्या बढ़ाने व दूषित पानी की निकासी के लिए नालियों का निर्माण कराने की मांग रखी।
विज्ञापन

महिलाओं ने महिला चौपाल की मरम्मत करवाने की मांग उठाई जिस पर विधायक ने तुरंत अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। सरपंच अनिल ने विधायक को गांव की विभिन्न समस्याओं से अवगत करवाया। ग्रामीण पूर्ण ने सरकारी स्कूल को आठवीं कक्षा तक अपग्रेड करने की मांग की। राजवीर ने गांव के चारों ओर नालों के निर्माण की आवश्यकता बताई।
शेर सिंह ने देसी चौपाल के निर्माण, कृष्ण ने पशु अस्पताल में तीन शेड बनवाने व रजनी ने महिला चौपाल की मरम्मत करवाने की मांग रखी। प्रवीण ने गांव की बिजली लाइन को सबौली से जोड़ने, पूर्व सरपंच प्रवीण ने पीडब्ल्यूडी सड़क के साथ नाला निर्माण करवाने, जगदीश ने गांव के जोहड़ की सफाई करवाने, इस्लाम पंच ने कब्रिस्तान की चहारदीवारी करवाने व रजनीश पंच ने नई बस्ती की गलियों को पक्का करवाने की मांग विधायक के समक्ष रखी। इस अवसर पर कुलदीप नांगल, मंडल अध्यक्ष वेदपाल शास्त्री, जेपी रेवली, जसपाल अंतिल, मास्टर सतनारायण, डॉ. नरेश, नरेश उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें