एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

टेलीकॉम कंपनी की केबल ले गए चोर, सामान भी किया क्षतिग्रस्त

अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sat, 19 Feb 2022 03:28 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

सोनीपत जिले के राई में राजीव गांधी एजुकेशन सिटी में एसआरएम विवि के पास से चोर टेलीकॉम कंपनी की केबल चोरी कर ले गए। इतना ही नहीं उन्होंने इस दौरान कई उपकरणों को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। इससे क्षेत्र में इंटरनेट और कॉलिंग सेवा भी प्रभावित हो गई थी। कंपनी के नोडल अधिकारी की शिकायत पर थाना राई पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। राजीव गांधी एजुकेशन सिटी में टेलीकॉम कंपनियों ने इंटरनेट और अन्य सेवाओं के लिए केबल लगा रखी है। भारती एयरटेल कंपनी के चंडीगढ़ रीजन के नोडल अधिकारी ने शनिवार को थाना राई में शिकायत दी कि चोर उनकी कंपनी की केबल चोरी कर ले गए। उन्होंने बताया कि चोर 31 जनवरी की शाम को केबल चोरी कर ले गए थे। चोरों ने एसआरएम विवि के पास से केबल चोरी की थी। इससे मोबाइल और इंटरनेट सेवा प्रभावित हो गई। चोरों न केबल चोरी करने के साथ ही उपकरण भी क्षतिग्रस्त कर दिए। चोर पावर केबल जीपीएस किट, लैन केबल ले गए। इनकी कीमत करीब 2.65 लाख  रुपये है। चोरी व सामान क्षतिग्रस्त करने से कंपनी को करीब तीन लाख रुपये का नुकसान हुआ है। राई थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें