एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

डाक्टर, उपप्रधान सहित तीन पर मारपीट का मुकदमा

Chamba Updated Tue, 19 Jun 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

बनीखेत (चंबा)। एक डाक्टर और उपप्रधान सहित तीन लोगों के खिलाफ ड्यूटी पर तैनात फार्मासिस्ट से मारपीट करने का मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार डलहौजी पुलिस थाना के तहत एनएचपीसी हास्पिटल बनीखेत में तैनात फार्मासिस्ट महेश कुमार ने मारपीट का मुकदमा दर्ज करवाया है। महेश ने आरोप लगाया है कि 16 जून को जब वह ड्यूटी पर था तो दोपहर सवा एक बजे के करीब सरकारी ठेकेदार आशु महाजन निवासी नैनी खड्ड, दंत चिकित्सक बनीखेत पवन देव जरियाल तथा बनीखेत पंचायत के उपप्रधान नवीन कुमार ने बिना कारण उसके साथ मारपीट की और उसके कार्य में बाधा पहुंचाई। एसपी कुलदीप शर्मा ने बताया कि पुलिस थाना में आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज करके मामले की छानबीन शुरू कर दी गई है।
और पढ़ें
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें