एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

मांगें न मानीं तो 24 को होगा चक्का जाम

Chamba Updated Thu, 12 Jul 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

चंबा। हिमाचल पथ परिवहन कर्मचारी संयुक्त समन्वय समिति की गेट मीटिंग उपप्रधान ओम प्रकाश की अध्यक्षता में हुई। बैठक में सभी कर्मचारियों ने भाग लिया। इस दौरान अध्यक्ष कुलदीप कुमार, प्रधान बिशन सिंह और ओम प्रकाश ने कर्मचारियों को संबोधित किया। इस अवसर पर सरकार की ओर से 18 जून को शिमला में हुए समझौते को लागू न करने पर विरोध जताया गया। उन्होंने कहा कि सरकार और प्रबंधन ने समय रहते समझौते को लागू नहीं किया तो 16 जुलाई तक कर्मचारी गेट मीटिंग करेंगे और 17 जुलाई को शिमला में धरना प्रदर्शन में भी भाग लेंगे। उन्होंने कहा कि उसके बाद भी कर्मचारियों की मांगों को नहीं माना गया तो 24 जुलाई को पूरे प्रदेश की तरह चंबा में भी 24 घंटे का चक्का जाम किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इसकी पूरी जिम्मेवारी सरकार और हिमाचल पथ परिवहन प्रबंधन की होगी। इस अवसर पर उत्तम सिंह, तिलक राज, कल्याण सिंह, अनूप कुमार, देवराज, साहब चंद, कमल सिंह, अशोक कुमार, दिलीप सिंह, रीता, सरोज नरैणी, कमान सिंह, विजय, मदन, महेंद्र कौर और ओम उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें