एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

ठंडी-ठंडी हवा झुलदी गीत ने लूटी वाहवाही

Chamba Updated Sun, 05 Aug 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

चंबा। सरस मेले में शनिवार को लोक कलाकारों ने धूम मचाई। मेले में स्थानीय कलाकारों के अलावा प्रदेश के अन्य जिलों से आए कलाकारों ने भी एक के बाद एक गाने गाकर लोगों का मनोरंजन किया। शनिवार को सरस मेले के सातवें दिन पालमपुर के असीम शर्मा और मंजीत डोगरा ने लोगों का भरपूर मनोरंजन किया। असीम शर्मा ने तुमसे मिलने की तमन्ना है, गीत गाकर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस अवसर पर लोक गायक मंजीत डोगरा ने हाइबो मेरा जंगला ढलियारा के अलावा एक के बाद एक नान स्टाप पहाड़ी गीत गाकर समां बांधा। इसके अतिरिक्त लोक गायक जोगिंद्र उर्फ जोनी ने आया तां जिंदे आया बंजारा, ठंडी-ठंडी हवा जे झुलदी और इक जिंद मेरी इक तेरी गाकर तालियां बटोरी। जागिंद्र ने कार्यक्रम का आगाज गुरु वंदना से किया। इसके बाद उन्होंने एक के बाद एक बेहतरीन प्रस्तुतियां दीं। इससेे पहले राजेंद्र कुमार एंड पार्टी ने मुसादा गायन और भड़ियां के संदीप कुमार ने एंचली कार्यक्रम प्रस्तुत किया। इसके बाद गौजरी सांस्कृतिक दल संगेरा ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किया। इसके अलावा कार्यक्रम के दौरान गद्दी सांस्कृतिक दल रेणुकोठी के कलाकारों ने गद्दी वेशभूषा में सुसज्जित होकर गद्दी नृत्य प्रस्तुत किया। वहीं, शिव शक्ति कला निकेतन बघेईगढ़ के कलाकारों ने चुराही नाटी से लोगों का मनोरंजन किया और चुराही संस्कृति से लोगों को अवगत करवाया। इसके अलावा अंबेडकर मिशन सोसायटी गैहरा की ओर से डंडारस और गुज्जर संगदल साहो के कलाकारों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर लोगों का मनोरंजन किया।
और पढ़ें
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें