एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

जेल रोड नहीं खोला तो चक्का जाम

Chamba Updated Fri, 30 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

चंबा। जेल रोड पर स्थित सड़क का मरम्मत कार्य पूरा न होने के कारण निजी बस आपरेटर यूनियन ने प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। निजी बस आपरेटर यूनियन के अध्यक्ष रवि महाजन ने कहा कि जेल रोड के मरम्मत कार्य को शीघ्र पूरा नहीं किया गया तो यूनियन चक्का जाम करेगी। सड़क के मरम्मत कार्य में हो रही देरी को लेकर निजी बस आपरेटर यूनियन का एक प्रतिनिधिमंडल यूनियन के अध्यक्ष रवि महाजन की अध्यक्षता में उपायुक्त चंबा सुनील चौधरी से मिला। इस अवसर पर उन्होंने उपायुक्त को एक ज्ञापन सौंपा।
और पढ़ें
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इसके बारे में उपायुक्त ने लोकनिर्माण विभाग के पदाधिकारियों से स्थिति का जायजा लेकर उन्हें आश्वासन दिया है कि पांच दिसंबर तक इस मार्ग को वाहनों की आवाजाही के लिए खोल दिया जाएगा। इस अवसर पर बस आपरेटर यूनियन ने जिला प्रशासन को चेतावनी दी है कि तय समय पर इस मार्ग को वाहनों की आवाजाही के लिए नहीं खोला गया तो निजी बस आपरेटर यूनियन छह दिसंबर को यूनियन द्वारा चक्का जाम कर दिया जाएगा। इस अवसर पर कर्म सिंह, हेमराज, दिलावर, हुसैन, चंद्रकांत और मनिंद्र तथा अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें