चंबा। आईपीएच विभाग जिला में पचास खराब हैंडपंपों को जल्द ठीक करेगा। इन हैंडपंपों को ठीक करने के लिए आईपीएच विभाग के पास शिकायतें पहुंची हैं। जल्द ही आईपीएच विभाग के कर्मचारी अलग-अलग जगहों में जाकर हैंडपंपों को ठीक करेंगे। उसके बाद ग्रामीणों को पेयजल के लिए दूर स्थित प्राकृतिक जल स्रोतों को नहीं जाना पड़ेगा। विभाग के अनुसार हैंडपंप लंबे समय से खराब हैं। इन हैंडपंपों की पाइपों को बदला जाना है। ऐसे में विभाग आने वाले सप्ताह से इन हैंडपंपों को ठीक करेगा। कुछेक जगहों में आईपीएच विभाग की स्रोतों से पानी नलों तक नहीं पहुंच पाता। पहाड़ियों में स्थित घरों में आज भी लोग हैंडपंपों से पानी भरकर गुजारा कर रहे हैं। हैंडपंप खराब होने के कारण प्राकृतिक जल स्रोतों से ग्रामीण पानी भरने को मजबूर हैं। हैंडपंपों के ठीक होने के बाद ग्रामीणों की परेशानी का सदा के लिए हल हो जाएगा। इसके अलावा सरकारी स्कूलों के किनारों लगे हैंडपंपों को भी ठीक किया जाएगा। विभाग ऐसे इलाकों में खराब हैंडपंपों को ठीक करेगा, जहां की आबादी हैंडपंपाें के माध्यम से पानी भरती है। इन इलाकों की विभाग ने बाकायदा सूची भी बनाई है।
उधर, इसकी पुष्टि आईपीएच विभाग के अधीक्षण अभियंता एनडी वैद्य ने की है। उन्होंने कहा कि पचास के करीब खराब हैंडपंपों को ठीक किया जाएगा। ग्रामीणों ने भी हैंडपंपों को ठीक करने की शिकायत दर्ज करवाई है। ऐसे में विभाग खराब हैंडपंपों को अगले सप्ताह से ठीक करने का काम शुरू कर देगा। इससे ग्रामीण को पानी की समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा।