चंबा। जिला युवा सेवाएं एवं खेल विभाग के सौजन्य से जिले के युवाओं को आधुनिक खेती पर प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण सोमवार से कृषि विज्ञान केंद्र सरु में दिया जाएगा। इससे जिले के करीब 40 बेरोजगार युवाओं को स्वरोजगार के अवसर प्राप्त होंगे। युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने और स्वारोजगार प्रदान करने को जिला युवा सेवाएं और खेल विभाग कृषि से संबंधित प्रशिक्षण शिविर देगा। इसका आयोजन चार मार्च से होगा। जिले के करीब 40 युवाओं को मशरूम की खेती, ग्रीन हाउस निर्माण और फू लों की खेती करने बारे ट्रेनिंग दी जाएगी। युवाओं को आधुनिक खेती करने का प्रशिक्षण दिया जाएगा। जिला युवा सेवाएं एवं खेल अधिकारी सुदेश धीमान ने बताया कि विभाग सोमवार से कृषि शिविर लगाएगा। इसमें युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए कृषि से संबंधित प्रशिक्षण दिया जाएगा।
और पढ़ें