एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

जॉब ओरिएंटिड कोर्सेज को रिस्पांस नहीं

Chamba Updated Sun, 12 May 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

चंबा। भले ही सरकार की ओर से स्कूलों में वोकेशनल कोर्स शुरू कर दिए हों लेकिन अधिकांश स्कूलों के छात्र-छात्राएं इनसे अनजान हैं। वोकेशनल विषय के बारे में उचित जानकारी न होने के कारण छात्र कोर्स में दिलचस्पी नहीं दिखा रहे। खासकर छात्राओं की वोकेशनल कोर्स में कोई रुचि देखने को नहीं मिल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक कन्या विद्यालय में निदेशालय की ओर से वोकेशनल कोर्स के दो ट्रेड जारी किए हैं। इसमें एक ट्रेड सिक्योरिटी और दूसरा आईटीइएस हैै। इसके लिए अभी तक एक भी छात्रा ने आवेदन नहीं किया है। वोकेशनल कोर्स में एडमिशन चले हुए एक महीना होने को है लेकिन अभी तक एक भी छात्रा ने एडमिशन नहीं लिया। इससे सरकार की स्कूलों में जॉब ओरिएंटिड कोर्स शुरू करने की योजना फेल होती नजर आ रही है।
उधर ब्वायज स्कूल में भी अभी तक वोकेशनल विषय की 50 सीटों के लिए 100 के करीब छात्रों ने आवेदन किए हैं लेकिन अभी तक एडमिशन यहां भी नहीं हो पाई है। यही हाल अन्य छह स्कूलों का है। इनमें भी इक्का दुक्का छात्रों ने वोकेशनल कोर्स के लिए आवेदन किए हैं। गर्ल्स स्कूल की प्रधानाचार्य मधू वर्मा ने माना कि वोकेशनल कोर्स के लिए अभी तक कोई भी आवेदन उनके पास नहीं पहुंचा है। वोकेशनल विषय के बारे में छात्राओं को बताया जाएगा। इसके अलावा बच्चों के अभिभावकों को भी इस बारे जानकारी दी जाएगी। जल्द स्कूल में वोकेशनल विषय की एडमिशन शुरू करवा दी जाएगी।
विज्ञापन

प्रोजेक्ट आफिसर और ब्वायज स्कूल के प्रधानाचार्य विकास महाजन ने कहा कि स्कूल में वोकेशनल विषय के लिए अभी तक 100 के करीब आवेदन हो चुके हैं। स्कूली बच्चों के अभिभावकों को वोकेशनल विषय के बारे में जागरूक किया जाएगा। इसके अलावा उन्हें वोकेशनल विषय के फायदे बताए जाएंगे। इसके लिए स्कूलों के मुख्य शिक्षकों को को निर्देश जारी कर दिए हैं। कहा कि वोकेशनल विषय के बारे में जागरूक करने के लिए अभिभावकों के साथ बैठक आयोजित की जाएगी। लेबल वन में सिक्योरिटी, दूसरे लेबल में आटोमोबाइल, तीसरे लेबल में आईटीइएस और चौथे लेबल में रिटेल विषय शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें