एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

किशोरी की मौत हादसा नहीं हत्या !

Chamba Updated Wed, 05 Jun 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

बनीखेत (चंबा)। बनीखेत क्षेत्र में गोली के समीप गरोला पुल के पास संदिग्ध परिस्थितियों में हुई एक कर्मचारी किशोरी लाल की मौत पर परिजनों ने सवाल उठाए हैं। बर्फो राम, मदन लाल, करतार चंद और सुभाष ने विधायक आशा कुमारी को ज्ञापन सौंप कर मामले की उच्च स्तरीय जांच करवाने की मांग की है। उन्होंने बताया कि किशोरी लाल 21 मई को गोली के समीप मृत पाया गया था। उन्होंने शक जाहिर किया है कि उसकी मौत एक हादसा नहीं हत्या है। सोची समझी साजिश के तहत उसकी हत्या की गई है। परिवार के सदस्यों ने बताया कि वे डलहौजी एसडीएम कोर्ट में कार्यरत थे और 21 मई को अचानक गायब हो गए थे। जिस स्थान पर उनकी लाश बरामद हुई है, उस स्थान पर किसी प्रकार के हादसे को स्वीकार नहीं किया जा सकता है। उन्होंने विधायक से मांग की है कि मामले की बारीकी से छानबीन करवाई जाए। इस पर विधायक आशा कुमारी ने ग्रामीणों को जल्द उचित कार्यवाही किए जाने का आश्वासन दिया है।
और पढ़ें
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें