एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

महान सिंह चौहान को तीसरी बार कमान

Chamba Updated Mon, 10 Jun 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article


विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। राजकीय-अर्धराजकीय चालक एवं परिचालक संघ की बैठक जुलाहकड़ी स्थित जंजघर में आयोजित की गई। इस बैठक की अध्यक्षता संघ के प्रदेशाध्यक्ष शांति स्वरूप ने की। इस मौके पर चालक परिचालक संघ की कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसमें महान सिंह चौहान को लगातार तीसरी बार सर्वसम्मति से जिला प्रधान नियुक्त किया गया। इससे पहले जिला की सभी इकाइयों के भी चुनाव क रवाए गए। इसमें भरमौर से मदन ठाकुर को वरिष्ठ उपप्रधान, राज सिंह ठाकुर को महासचिव, नरेश कुमार उपप्रधान और जय राम को सह सचिव चुना गया। चुवाड़ी से किशन चंद को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया। बैठक के दौरान शौकत अली व भूप सिंह को संघ विरोधी कार्य करने पर तीन साल के लिए संघ से निष्कासित किया गया। हाल ही में हिमाचल प्रदेश राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के चालक के साथ हुई मारपीट का संघ के कड़ा विरोध किया है और दोषियों के खिलाफ उचित कार्रवाई करने की मांग की है। इस अवसर पर काफी संख्या में सदस्य मौजूद रहे।

इंसेट....
दूसरा गुट पहले ही बना चुका है कार्यकारिणी
राजकीय-अर्धराजकीय चालक व परिचालक संघ का एक गुट पहले ही जिला कार्यकारिणी का गठन कर चुका है। इस गुट ने शौकत अली को प्रधान चुना था। यह गुट महान सिंह चौहान के विरोध में कर्मचारियों को रविवार की बैठक में शामिल न होने का अनुरोध भी कर चुका था, मगर कर्मचारियों पर इसका असर नहीं पड़ा। इस तरह अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ की तरह ही अब चालक-परिचालक महासंघ के भी दो धड़े तैयार हो गए हैं। इससे कर्मचारियों में फूट और ज्यादा गहरी होने की संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें