चंबा। अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेले की सातवीं सांस्कृतिक संध्या फेमस प्ले बैक सिंगर ममता शर्मा के नाम रही। उन्होंने अनारकली डिस्को चली गाने से कार्यक्रम की शुरुआत की। इसके बाद उन्हें ताकते रहते तुझको, नमक ईश्क का, मेरे फोटो को सीने से यार लगाले सईंया फेवीकोल से, हट जा ताऊ, जुम्मा-जुम्मा, टिंकू जिया, मुन्नी बदनाम हुई गाने गाकर युवाओं को थिरकने पर मजबूर कर दिया। उनके गानों पर पंडाल में मौजूद दर्शकों ने खूब तालियां बजाई। इससे पहले पहाड़ी गायक संजीव दीक्षित ने सांस्कृतिक संध्या में पहाड़ी गीतों की झड़ी लगाई। उन्होंने बोतल रह गई ठेके, दंदे वाली पीड़ बुरी, अम्मा पुछदी, चक्की पर छम्मा, नीलमा नान स्टाफ गाने गाकर वाहवाही लूटी। चंबा के गायक कपिल शर्मा ने दर्द ए दिल दर्द ए जुदाई, ईक हसीना थी, धारे धुरां पेईयां गाने गाकर दर्शकों का मनोरंजन किया। युवा गायक के पहाड़ी गाने पर दर्शकों ने काफी तालियां बजाई। पहाड़ी गायक केएस प्रेमी ने बोलदे सब जैकारा, डुगे नालू, ऊंची धारा, राजा राम सिंघा, अज छतराड़ी कल राखा हो गाने गाए। गीता म्यूजिकल ग्रुप धर्मशाला के कलाकारों ने कार्यक्रम पेश किया। सोनम चौधरी धर्मशाला ने दिल दिवाना, तारे हैं बाराती, ये मेरा दिल गाने गाकर सबको मंत्रमुग्ध कर दिया। गीता ठाकुर म्यूजिकल ग्रुप धर्मशाला के कलाकारों ने करी लेणी करी लेणी पहाड़ा री सैर, लच्छी-लच्छी लोग गलादें गाने गाए। आसिम म्यूजिकल ग्रुप पालमपुर और रीतिका फॉक ग्रुप चंबा के कलाकारों ने रीतिका, दीपिका, सैंकी, पंकज, प्रियंका, साहिल ने जाण-जाण बंगा, अंख मस्तानी दा गान पर डांस पेश किया। पारंपरिक कुजड़ी मल्हार अजीत सिंह एंड पार्टी ने पेश किया। रोहन अली चंबा के ग्रुप ने गोजरी नृत्य प्रस्तुत किया। विकास चंबा, जिनी सिंह ने भी मिंजर मेले की संध्या पर गाने पेश किए। सांस्कृतिक संध्या पर गोगी बैंड सोलन के प्रिंस, चंद्र दत्त, अजय टिंका, मनजीत, मितु ने अहम भूमिका अदा की।