एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

जिप परिषद की बैठक में फिर नहीं आए अधिकारी

Chamba Updated Sun, 17 Nov 2013 05:43 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

चंबा। जिला परिषद की त्रैमासिक बैठक में जिप परिषद सदस्यों ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों की अनुपस्थिति पर रोष जताया। जिप परिषद सदस्य अपने-अपने वार्ड की समस्याएं विभागीय अधिकारियों के समक्ष रखने के लिए आए थे। विभागीय अधिकारियों की गैरमौजूदगी से जिप सदस्यों को काफी निराशा हुई। समस्त जिप सदस्यों ने एकमत होकर बैठक में नदारद रहे विभागीय अधिकारियों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की है। इसको लेकर एक प्रस्ताव भी पारित किया गया। ऐसा पहले भी कई बार होता आ रहा है। एक बार तो जिप सदस्य इसके खिलाफ प्रदर्शन भी कर चुके हैं। इसके बावजूद अधिकारी लोकतांत्रिक व्यवस्था के तहत गठित जिला के इस सर्वोच्च सदन में न पहुंच कर व्यवस्था का मजाक उड़ाते आ रहे हैं। बैठक में शिक्षा, वन, उद्यान, कृषि विभाग व परिवहन निगम के अधिकारी अनुपस्थित रहे। जिप बैठक में जिप अध्यक्ष संतोष ठाकुर, उपाध्यक्ष पवन ठाकुर, जिला पंचायत अधिकारी रमेश चंद कपूर विशेष रूप से उपस्थित रहे। उधर, उपायुक्त चंबा संदीप कदम से बैठक में गैरमौजूद रहे अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई के संबंध में बात की गई तो उन्होंने बताया कि जिप बैठक की फीडबैक ली जाएगी। फीडबैक लेने व बैठक में पारित किए गए प्रस्तावों को देखने के बाद कार्रवाई पर विचार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंसेट ......
शिक्षा विभाग ने बैठक में भेज दिया क्लर्क
शिक्षा विभाग से जिप बैठक में कोई अधिकारी नहीं पहुंचा था। जिप सदस्यों की मांग पर साथ में स्थित शिक्षा विभाग के कार्यालय से अधिकारी को बुलाने के लिए भेजा गया। इसके बाद शिक्षा विभाग की तरफ से बैठक में भाग लेने के लिए क्लर्क आया तो जिप सदस्यों ने क्लर्क को बैठक से वापस जाने के लिए कहा कि उनके बैठक में कोई काम नहीं है।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें