एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

कहीं चोरी न हो जाए लाखों की मशीनरी

Chamba Updated Sat, 07 Dec 2013 05:44 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

सिहुंता (चंबा)। मारेठू रोड पर रखी गई लोक निर्माण विभाग की लाखों रुपये की मशीनरी के चोरी होने की आशंका बनी हुई है। यहां पर मशीनरी की चौकीदारी को नाइट ड्यूटी के लिए दो कर्मचारी तैनात किए गए हैं, लेकिन यह कर्मचारी ड्यूटी से गायब रहते हैं। इस कारण लाखों रुपये की मशीनरी चोरी होने की आशंका बनी हुई है। मोरठू रोड पर सड़क निर्माण का काम चला हुआ है। इसके कारण यहां लोक निर्माण विभाग की ओर से डोजर व कंपरेशर रखे गए हैं। इस मशीनरी की पहरेदारी के लिए दो चौकीदारी व एक डेलीवेज कर्मचारी को तैनात किया गया है, लेकिन पिछले लगभग एक माह से विभाग के कर्मचारी ड्यूटी से नदारद रह रहे हैं और एकमात्र डेलीवेज कर्मचारी ड्यूटी कर रहा है। लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों की ओर से भी कर्मचारियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई। लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता अशोक कोंडल ने बताया कि कर्मचारियों के ड्यूटी से नदारद रहने की शिकायतें मिल रही थीं। इसके चलते उनक ा वेतन बंद कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि यदि मशीनरी की चोरी होती है, तो इसके लिए संबंधित चौकीदार जिम्मेवार होंगे। इस बावत पुलिस को भी सूचित कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि ड्यूटी से गायब रहने वाले कर्मचारियों से जवाब मांगा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें