एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

सड़क नहीं बनाई तो होगा चुनावों का बहिष्कार

Chamba Updated Thu, 27 Feb 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

तीसा (चंबा)। कल्हेल पंचायत के एक दर्जन गांवों के लिए सड़क नहीं बनीं तो इन गांवों के लोग आगामी लोकसभा चुनावों का बहिष्कार करेंगे। कल्हेल के एक दर्जन गांव आजादी के छह दशकों बाद भी सड़क सुविधा से महरूम हैं। पंचायत के ऊपरी छोर में बसे गांवों को सड़क सुविधा से जोड़ने की प्रशासन और लोक निर्माण विभाग पहल नहीं कर पाया है। हालांकि चुनावों के दौरान दोनों प्रमुख पार्टियों के नेता गांवों को सड़क से जोड़ने का आश्वासन दे जाते हैं। चुनावों के बाद सड़क निर्माण पर ध्यान नहीं दिया जाता है और नेताओं के आश्वासन कोरे ही साबित होते हैं। सड़क सुविधा से वंचित शिंड, अखोडू, क्याठ, केगा, द्रबला, भलका, डोल, गुवाड़ी, कुठार, भल्ली, मलोगा व धार गांवों के लोगों को प्रतिदिन रोजमर्रा की जरूरतों को पूरा करने के लिए दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। गांवों तक सड़क न पहुंचने से गांवों में विकास की गति भी थम सी गई है। सड़क न होने का सबसे ज्यादा खामियाजा क्षेत्र के स्कूली बच्चों को झेलना पड़ता है। स्कूली बच्चों को उच्च शिक्षा ग्रहण करने के लिए प्रतिदिन घंटों पैदल सफर करना पड़ता है। स्थानीय लोगों ने बताया कि सड़क बनाने की मांग वे प्रशासन और लोनिवि से कई मर्तबा तक चुके हैं। अभी तक विभाग ने सड़क बनाने की बात को गंभीरता से नहीं लिया है। स्थानीय लोगों पवन कुमार, महिंद्र, तेज सिंह, चैन लाल, योगराज, हिम्मत सिंह, प्यार सिंह, जसवंत, देवराज व नरेश ने बताया कि सड़क सुविधा न होने से खाद्य सामग्री और गृह निर्माण सामग्री को घरों तक ले जाने में काफी दिक्कतें पेश आती हैं। उन्होंने कहा कि अगर जल्द सड़क नहीं बनीं तो उपरोक्त गांवों के लोग आगामी लोकसभा चुनावों का बहिष्कार करेंगे।
और पढ़ें
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता एमके मिन्हास ने बताया कि गांवों को जल्द सड़क सुविधा से जोड़ा जाएगा। उन्होंने लोगों से सड़क बनाने के लिए जमीन विभाग के नाम करवाने का आग्रह किया है।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें