एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

सीमेंट फैक्ट्री खोलने का दावा

Chamba Updated Sun, 23 Mar 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

सुंडला (चंबा)। रामलीला मैदान सुंडला में डलहौजी भाजपा मंडल के कार्यकर्ताओं की शनिवार को बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता कांगड़ा-चंबा संसदीय सीट के भाजपा प्रत्याशी शांता कुमार ने की। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि जल्द केंद्र में भाजपा की सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि इस बार भाजपा की जीत वर्ष 1977 के लोकसभा चुनावों से भी बड़ी होगी। उन्होंने कहा कि पूरे देश में मोदी की लहर है। दिन-प्रतिदिन भाजपा के लिए जनता का समर्थन बढ़ रहा है। इससे तय हो गया है कि इस बार जनता बदलाव चाहती है और केंद्र में भाजपा की सरकार बनाना चाहती है। उन्होंने कहा कि सरकार बनते ही चंबा के लिए सबसे पहले सीमेंट की फैक्टरी के रूप में तोहफा दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि देश की जनता यूपीए सरकार के भ्रष्टाचार से तंग आ चुकी है। यूपीए सरकार ने देश को खोखला कर दिया है। कांग्रेसी नेताओं के 30 लाख करोड़ विदेशों बैंकों में जमा हैं। चीन भारत को आंखें दिखा रहा है। इसके अलावा कांग्रेस के कार्यकाल में प्रधानमंत्री के दफ्तर से फाइलें गायब हो रही हैं। इससे देश पर खतरा हो गया है। उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर चुनावों के लिए कमर कसने को कहा है। इस अवसर पर डलहौजी विस क्षेत्र की पूर्व विधायक रेणु चड्ढा, भाजपा के कांगड़ा-चंबा प्रभारी राजीव भारद्वाज, भाजपा जिला अध्यक्ष डीएस ठाकुर, देसराज बसंत, घनश्याम शर्मा, राजीव रतन, अनिल बसंत व मदन ठाकुर मौजूद रहे।
और पढ़ें
विज्ञापन
विज्ञापन

इंसेट............
सुंडला में शांता कुमार ने जहां कांग्रेस पर जमकर हमला किया, वहीं आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी व पूर्व सांसद राजन सुशांत के बारे में कुछ नहीं कहा। उन्होंने आप को लेकर भी किसी प्रकार की टिप्पणी नहीं की।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें