एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

तीन माह से नहीं आई गैस की गाड़ी

Chamba Updated Sat, 19 Apr 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

पुखरी (चंबा)। कोटी क्षेत्र में तीन माह से गैस गाड़ी नहीं पहुंची है। इससे 400 से ज्यादा उपभोक्ताओं को परेशानी हो रही है। गैस की गाड़ी ने आने से प्राहनुई, चंडी व कंदला पंचायतों के लोगों को गैस सिलेंडर लेने के लिए 35-40 किलोमीटर दूर जिला मुख्यालय जाना पड़ रहा है। इससे जहां उनका समय बर्बाद हो रहा है, वहीं लोगों को अतिरिक्त आर्थिक बोझ भी पड़ रहा है। स्थानीय उपभोक्ताओं ने बताया कि करोड़ी, गड़, कोटी, मोहड़ीनाला, कंदला में तीन माह से गैस सप्लाई की गाड़ी न पहुंचने से लोगों को सिलेंडर उठाकर जिला मुख्यालय ले जाना पड़ रहा है। लोगों ने बताया कि इस समस्या के बारे में मौखिक रूप से शिकायत की जा चुकी है। अभी तक समस्या का समाधान नहीं किया गया है। स्थानीय निवासी जोधो राम, जगदीश चंद, होशियारा राम, भिंद्र सिंह, मनोज कुमार, प्रभिया, पुन्नु राम, नेक चंद, अनिरूद्ध, पवन कुमार, ओम प्रकाश, परस राम, प्रेम लाल, चमन सिंह, अमर सिंह ने बताया गैस की गाड़ी न आने से सैकड़ों उपभोक्ताओं को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने विभाग से मांग की है कि जल्द उचित कदम उठाए जाएं और गैस सप्लाई की गाड़ी क्षेत्र में भेजी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के जिला नियंत्रक मोहन सिंह ने बताया कि संबंधित गैस एजेंसी को गैसे की गाड़ी भेजने के निर्देश दिए जाएंगे।

खाते में नहीं डाली सब्सिडी
स्थानीय लोगों ने बताया कि उन्होंने बीते दिनों गैस एजेंसी से सिलेंडर लिया था और इसकी सब्सिडी भी खाते में नहीं डाली गई है। उन्होंने बताया कि सिलेंडर लेते वक्त उनसे पूरे पैसे वसूले गए थे और उस दौरान कुछ दिनों के बाद सब्सिडी खाते में डाले जाने की बात कही गई थी। अभी तक सब्सिडी खाते में नहीं डाली गई है। उन्होंने उपभोक्ताओं से सब्सिडी खाते में डालने की मांग की है।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें