एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

600 मीटर रेस में अजय अव्वल

Chamba Updated Thu, 19 Jun 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

पुखरी (चंबा)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मसरूंड में आयोजित की जा रही खंड स्तरीय अंडर-14 लड़कों की खेल प्रतियोगिता में विभिन्न स्कूलों ने दमदार प्रदर्शन किया। खेल प्रतियोगिता के समापन समारोह पर उच्च शिक्षा उप निदेशक विजय सिंह ठाकुर ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इसके चलते कबड्डी स्पर्धा में मैहला विजेता व हाई स्कूल कलौता उप विजेता रहा। वॉलीबाल प्रतियोगिता में मिडल स्कूल खवाह प्रथम और सीनियर सेकेंडरी स्कूल चंबा द्वितीय स्थान पर रहा। खो-खो प्रतियोगिता में भटका स्कूल पहले व मिडल स्कूल हमलगला दूसरे स्थान पर रहा। बैडमिंटन प्रतियोगिता में सीनियर सेकेंडरी स्कूल चंडी प्रथम व मिडल स्कूल शक्तिदेहरा दूसरे स्थान पर रहा। 200 मीटर रेस में कलौता स्कूल का अरबाज खान प्रथम, कलौता स्कूल का नरेश द्वितीय स्थान पर रहा। 400 मीटर रेस में हमलगला स्कूल का मनीष कुमार पहले व साहो स्कूल का मोहम्मद आजाद दूसरे स्थान पर रहा। 600 मीटर रेस में हरदासपुरा स्कूल के अजय कुमार ने प्रथम व हमलगला स्कूल के विवेक शर्मा ने द्वितीय स्थान झटका। 100 मीटर में हमलगला के अभिषेक ने प्रथम व हमलगला के सोनू कुमार ने द्वितीय स्थान हासिल किया। शॉटपुट प्रतियोगिता में मैहला के संजीव कुमार ने प्रथम, लांग जंप प्रतियोगिता में वंदला के अमित ने प्रथम व करोड़ी स्कूल के प्रभात द्वीतीय स्थान पर रहे। हाई जंप में पुखरी के नीरज प्रथम व मसरूंड के रोहित ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। इस मौके पर एडीपीओ जर्म सिंह, शारीरिक शिक्षक संघ के प्रधान प्रेम लाल, स्कूल के कार्यकारी प्रधानाचार्य जगदीश कालिया, महिंद्र कुमार, प्रकाश चंद, सुभाष जरियाल, हंस राज, अमर चंद मेहता, लेख भारद्वाज, चरणजीत, शेलेंद्र कुमार, सुरेश कुमार, जगदीश चंद मौजूद रहे। प्रतियोगिता में 46 स्कूलों के 333 बच्चों ने भाग लिया।
और पढ़ें
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें