एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

तीन पंचायतों में बिजली गुल

Chamba Updated Mon, 30 Jun 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

सिहुंता (चंबा)। सिहुंता उपमंडल के अंतर्गत आने वाली तीन पंचायतों के करीब दो दर्जन गांवों में बिजली गुल हो गई है। इस कारण करीब तीन हजार उपभोक्ताओं को परेशानी झेलनी पड़ रही है। रविवार को सुबह करीब चार बजे ग्राम पंचायत टुंडी, समोट में मोरठू के करीब दो दर्जन गावों में विद्युत आपूर्ति ठप हो गई है। देर शाम तक विद्युत आपूर्ति बहाल नहीं हो पाई थी। स्थानीय निवासी परमजीत, साहिल, अविनाश, बलबीर सिंह, विक्रम सिंह, सुभाष सिंह राणा, विजय कुमार और विवेक ने बताया कि आए दिन मोरठू फीडर में खराबी आने के कारण टुंडी व समोट पंचायत में भी विद्युत आपूर्ति ठप हो जाती है। उन्होंने बताया कि बिजली बोर्ड से टुंडी में स्विच लगाने की मांग की गई थी, ताकि मोरठू लाइन में फाल्ट आने पर अन्य क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित न हो। बावजूद इसके आज तक स्विच नहीं लगाया गया। उन्होंने कहा कि बोर्ड की लेटलतीफी के ग्रामीणों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने बिजली बोर्ड से मांग की है कि टुंडी में स्विच लगाया जाए।
और पढ़ें
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, बिजली बोर्ड के कनिष्ठ अभियंता सुभाष डोगरा ने बताया कि मोरठू लाइन में खराबी आने से विद्युत आपूर्ति ठप हुई है। उन्होंने कहा कि कर्मचारी लाइन को ठीक करने में जुटे हैं। जल्द आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी। जहां तक स्विच का सवाल है तो इसे दो दिन में लगा दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें