एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

कंपनी पर प्रशासन के नोटिस का असर नहीं

Chamba Updated Thu, 10 Jul 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

चांजू (चंबा)। आईएन एनर्जी हाइड्रोपावर कंपनी डीएफओ चंबा द्वारा काम बंद करने के आदेशों का पालन करने में आनाकानी कर रही है। कंपनी ने नोटिस दिए जाने के बावजूद निर्माण कार्य बंद नहीं किया है। मजबूरन विभाग के रेंज ऑफिसर पुष्पराज को काम बंद करवाने के लिए डैम साइट पर जाना पड़ा। हालांकि डैम साइट पर पहुंचे आरओ ने कंपनी के डीजीएम शैलेश प्रसाद को डीएफओ के आर्डर की प्रति थमाकर काम पूरी तरह बंद करने को कह दिया है, मगर कंपनी पर इसका असर पड़ता नहीं दिख रहा है। बुधवार को मौके पर फॉरेस्ट गार्ड के साथ पहुंचे आरओ ने बांध का निर्माण कार्य बंद करने को कहा तो कुछ समय के लिए कंपनी ने काम बंद कर दिया, लेकिन दूसरी ओर सुरंग का निर्माण कार्य बिना बाधा चला हुआ है। बुधवार को भी मौके पर पहुंचे फॉरेस्ट ऑफिसर को काम बंद करने का ड्रामा दिखाया गया। कंपनी ने सत्ताधारी पार्टी के प्रभावशाली नेता को काम दे रखा है। इसके माध्यम से कंपनी फॉरेस्ट विभाग पर पूरा दबाव बनाए हुए है और अधिकारियों के आदेशों की अवहेलना करती आ रही है। उधर, डीएफओ कृपा शंकर का कहना है कि कंपनी का काम बंद करवा दिया गया है। इस पर नजर रखने का कहा है। फिर भी कंपनी न मानी तो मामला कोर्ट भेज कर प्रोजेक्ट रद्द करने को कहा जाएगा।
और पढ़ें
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन फारेस्ट गार्ड नजर रखेंगे: आरओ
वन विभाग के आरओ पुष्पराज ने बताया कि उन्होंने मौके पर कंपनी के डीजीएम को काम बंद करने को कह दिया है। काम बंद करवाकर यहां फॉरेस्ट गार्ड भी तैनात किया गया है। उन्होंने कहा कि कंपनी को सुरंग निर्माण भी बंद करने को कह दिया गया है। काम पर नजर रखने के लिए तीन फॉरेस्ट गार्ड तैनात किए गए हैं। रात को भी वह स्वयं मौके का निरीक्षण करेंगे।

आरओ व डीजीएम में यह हुई बात
काम बंद करने का आर्डर थमाने पहुंचे आरओ ने जब कंपनी के मौके पर तैनात डीजीएम शैलेश को काम बंद करने को कहा तो डीजीएम ने पहले तो यह कहकर काम बंद करने से इनकार कर दिया कि कंपनी ने कैट प्लान की रकम जमा करवा दी है। इस पर आरओ ने कहा कि डीएफओ से काम करने के आर्डर आने पर ही काम शुरू करने दिया जाएगा। आरओ ने डीजीएम को साफ कर दिया कि काम रोक दिया जाए, नहीं तो कानूनी कार्रवाई करनी पड़ेगी। इस पर डीजीएम नर्म पड़े और अपने अधिकारियों से बातचीत में जुट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें