एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

परेल में निजी बस पलटी , आठ घायल

Chamba Updated Wed, 16 Jul 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

सरोल (चंबा)। चंबा-पठानकोट मार्ग पर एक निजी बस तकनीकी खराब आने से सड़क पर पलट गई। इस दुर्घटना में आठ लोग घायल हुए। घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक सोमवार को एक निजी बस नंबर एचपी 73-1672 चंबा से भनौता की ओर जा रही थी। इस बीच शाम करीब पौने सात बजे यह बस अभी सात किमी ही चली थी कि परेल के पास इसकी मुक्की टूट गई और अगला टायर बैठ गया। इससे बस का अगला हिस्सा आगे की ओर झुका और बस अनियंत्रित होकर सड़क के बीचोंबीच पलट गई। इस हादसे में चालक अशोक कुमार पुत्र धर्मवीर निवासी भनौता सहित आठ सवारियों को चोटें आई हैं। उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया है। इस बस में करीब 30 सवारियां बैठी हुई थीं। इनमें से कुछ एक लोगों को मामूली चोटें आई हैं। यह बस प्लेन एरिया में पलटने के कारण बड़ा हादसा होने से टल गया। इसके बाद आसपास के लोगों व बस में सवार यात्रियों ने बाहर निकल कर बस को खड़ा किया और किनारे लगाया। बस के पलटने से खिड़कियों के शीशे टूट गए और सवारियों का सामान सड़क पर बिखर गया। डीएसपी हेडक्वार्टर जितेंद्र चौधरी ने बताया कि सूचना मिलने के बाद पुलिस कर्मी को मौके पर भेजा गया है। छानबीन के बाद मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


घायलों की सूची
जिला अस्पताल पहुंचे घायलों में सत्या देवी पत्नी धर्म सिंह आयु 40 साल निवासी चनेड़, आर्थो पत्नी इंद्र सिंह आयु 37 निवासी गांव करंगोड़ा पीओ सरूं, विजय पुत्र देसराज आयु 27 साल निवासी चिम्मा पीओ सरूं, कविता पत्नी राजीव कुमार आयु 22 साल निवासी चनेड़, मिनाक्षी पुत्री सुरेंद्र कुमार आयु 19 साला निवासी कयाणी, अंजना देवी पत्नी दिनेश आयु 35 साल निवासी चनेड़ और प्यार सिंह पुत्र रिज्जू राम आयु 45 साल निवासी वोंगा पीओ रजेरा शामिल हैं। इनमें से एक घायल विजय को टांग में काफी चोट लगी है, जबकि बाकी को मामूली चोटें ही लगी हैं। अस्पताल में इनको प्राथमिक चिकित्सा मुहैया करवाने के बाद छुट्टी दे दी गई है।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें