चंबा। चंबा-खज्जियार मार्ग पर एक कार बैक करते समय खाई में गिर गई। इस हादसे में एक महिला की मौत हो गई है। इसके अलावा छह लोग घायल हो गए हैं। घायलों का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। बुधवार को कार (एचपी 48-0717) खज्जियार से सिंगी की ओर जा रही थी। इसमें सात लोग सवार थे। ये सभी शादी के बाद रस्मों को निभाने के लिए जा रहे थे। सभी आपस में रिश्तेदार हैं। सुबह करीब साढ़े नौ बजे जब कार कंट्री रिजोर्ट के समीप पहुंची, तो बैक करते वक्त अनियंत्रित हो गई और खाई में गिर गई। इससे कांता देवी पत्नी रसीला राम निवासी गांव मिहाणी की मौत हो गई है। इसके अलावा विक्की पुत्र सीता राम निवासी गांव मिहाणी, रजनी पुत्री पृथी सिंह निवासी सिंगी, संतोष पत्नी विक्की निवासी मिहाणी, योग राज पुत्र सोभिया राम निवासी गांव मिहाणी, मीना पत्नी राज निवासी मिहाणी और विशाल पुत्र जर्म सिंह निवासी गांव पंजियारा घायल हो गए हैं। घायलों का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। पुलिस अधीक्षक डीके चौधरी ने बताया कि पुलिस ने हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई थी। मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
और पढ़ें