चंबा। शहर के बीचोंबीच बना जनजातीय सराय भवन भूत बंगला बन गया है। इस सराय भवन में करीब 14 कमराें की व्यवस्था है, लेकिन इन कमरों की हालत काफी दयनीय हो चुकी है। कमरों की छतों में लगे पंखे व सीलिंग गिरने की कगार पर हैं। इसके अलावा कई कमरों के दरवाजों में मकड़ी के जाले बन चुके हैं। भवन की हालत को देखकर लगता है कि यहां पर पिछले कई महीनों से सफाई तक नहीं की गई है। सराय भवन की हालत इतनी खराब हो चुकी है कि यहां पर लोग ठहरने से भी गुरेज कर रहे हैं। स्थानीय लोगों राजीव, मनोज, अशोक, प्यार चंद, ओम प्रकाश, चंदू लाल, विक्रम, साहिल, विवेक व कमल ने बताया कि शहर में जनजातीय भवन की हालत काफी खस्ता हो चुकी है। जनजातीय क्षेत्र के लोगों को इस सराय का कोई लाभ नहीं मिल पा रहा है। सराय में बिजली की व्यवस्था चरमरा गई है। बाथरूम के नलों में पानी नहीं आ रहा है। इसके अलावा सराय में तैनात चौकीदार, सफाई कर्मी व हेल्पर को करीब पांच माह से वेतन नहीं मिला है। उन्होंने जिला प्रशासन व विभाग से मांग की है कि शहर में बने जनजातीय सराय भवन की खस्ता हालत को जल्द से जल्द सुधारा जाए।
और पढ़ें
जनजातीय सराय की खस्ता हालत के बारे में विभाग के उच्चाधिकारियों को अवगत करवा दिया गया है। जल्द ही भवन की हालत को सुधार दिया जाएगा।
-असीम सूद,
जिला वेलफेयर अधिकारी