एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

कहीं दो माह, कहीं कई दिन से पानी नहीं

Chamba Updated Sun, 16 Nov 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

सलूणी (चंबा)। विकास खंड सलूणी की ग्राम पंचायत खड़जोता के दो गांवों में पिछले काफी समय से पेयजल की आपूर्ति नहीं हो रही है। इस वजह से स्थानीय लोगों को बहुत परेशानी उठानी पड़ रही हैं। ग्राम पंचायत खड़जोता के जंगरवाड़ और भड़योट में पिछले काफी समय से पानी की किल्लत है। इस वजह से गांवों की सैकड़ों आबादी को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। इन गांवों के लोग एक किमी दूर से मवेशियों के लिए पानी ढो रहे हैं। स्थानीय निवासियों में चेत सिंह, कर्म सिंह, हंस राज, बेाध राज शर्मा, दुनी चंद और हेम राज ने कहा कि उनके गांवों में पिछले कई दिनों से पानी की किल्लत है। ग्रामीणों ने ग्राम सभा में प्रस्ताव पास करके सिंचाई और जन स्वास्थ्य विभाग को अपनी समस्या बताई थी। आईपीएच विभाग ने गांव के लिए पेयजल पहुंचाने के लिए भड़योट से जंगरवाड़ तक पाइप लाइन बिछाई थी, लेकिन इसकी सुविधा उन्हें आज तक नहीं मिल पा रही है। उन्होंने कहा कि संबंधित ठेकेदारों ने पाइप लाइन तो बिछा दी, लेकिन न ही लाइन पर इनटैक लगाए और न ही कहीं पर नल। उन्होंने विभाग से मांग की है कि जल्द से जल्द पाइप लाइन से उन्हें पेयजल की आपूर्ति करने के लिए उचित प्रबंध किए जाएं, ताकि उन्हें गंदे पानी का प्रयोग न करना पड़े। उधर, आईपीएच के कनिष्ठ अभियंता सुधीर शर्मा ने कहा कि यह मामला उनके ध्यान में है। उन्होंने कहा कि पाइप लाइन का काम अभी चल रहा है। ठेकेदारों को सूचित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें