चंबा। महर्षि दयानंद आदर्श उच्च विद्यालय ने वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह धूमधाम से मनाया। इस समारोह का आयोजन पुलिस ग्राउंड बारगह में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मठ के संचालक स्वामी सुमेधानंद ने की। इस अवसर पर डीएवी इंगलिश कालेजसिस दिल्ली के रीजनल डायरेक्टर केएल कोचर ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। विद्यालय के बच्चों ने मार्च पास्ट करते हुए मुख्य अतिथि क ो सलामी दी। स्कूल की प्राचार्य बृज बाला गुप्ता ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी। उन्होंने विशेष तौर पर मंडी में विज्ञान कांग्रेस में राज्य स्तर की प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में तृतीय स्थान पर रहे दसवी कक्षा के छात्र करण, वत्सल और उनके अभिभावकों को बधाई दी। बोर्ड की परीक्षा में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर रहे छात्रों और उनके अभिभावकों को सम्मानित किया। कार्यक्रम में बोस्टन इंगलिश अकादमी के मिस्टर निगम ने मेधावी छात्रों को पुरस्कार से साथ मुफ्त कोचिंग देने का वायदा किया। कार्यक्रम में सर्वश्रेष्ठ छात्र दसवीं के करण और सर्वश्रेष्ठ छात्रा काजल को चुना गया। सूर्याशुं मनकोटिया को हेड ब्वाय ऑफ द स्कूल और बेस्ट डांसर चुना गया। मुख्य अतिथि ने सालभर आयोजित प्रतियोगिताओं में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले छात्रों को स्मृति चिन्ह प्रदान किए। पेेंटिंग में दिवेश गुलाटी, अक्षय राणा, मृत्युजंय, विवेक, नेहा जरियाल, वाद विवाद प्रतियोगिता में सिद्धांत, अक्षत कुमार और सिमरन राठौर को सम्मानित किया गया। अवंतिका और तान्या को बेस्ट डांसर घोषित किया गया। योग, पिरामिड और लड़कियों द्वारा प्रस्तुत किए गए अद्भुत पिरामिडों की सबने प्रशंसा की। भगत सिंह सदन को मार्च पास्ट और वर्ष भर की गातिविधियों में प्रथम आने पर सम्मानित किया गया।
गढ़वाली नृत्य की धूम
सूर्याशुं, पलक, धर्म सिंह, आरिफ, जयंत, प्रशांत, वंश, यादवी, भारती, राशिका, ध्रुव, नेहा, अक्ष, दक्ष, हितेश, अनुज, शंशाक, नेहा भरत, निधि चौणा, रितिशा, धानवी और माही ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। मुख्य रूप से देशभक्ति पर आधारित नृत्य, गढ़वाली नृत्य, तवा रास, योग और धमाल भरा पंजाबी भंगड़ा प्रस्तुत किया। शांति पाठ के साथ वार्षिकोत्सव का समापन किया गया। समारोह में विद्यालय के अध्यापकों में करुणा कार्या, रेशमी शर्मा, डिंपल ठाकुर, अनिता शर्मा, पूनम ज्योति, निशा, कामिनी, रवीश, सुमित, वर्षा, मिनाक्षी, अनुराधा, प्रियंका, प्रतिभा, तरू, मधुरिका और प्रवीण समेत अन्य उपस्थित रहे।