एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

खजियार-लक्कड़मंडी सड़क की खस्ताहालत पर लोक निर्माण विभाग को फटकार

ब्यूरो, अमर उजाला (चंबा) Updated Fri, 13 May 2016 10:20 PM IST
विज्ञापन
bharmori - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

Next Article

वनमंत्री ठाकुर सिंह भरमौरी शुक्रवार को खजियार पहुंचे। इस दौरान उन्होंने खजियार में चल रहे विकास कार्यों की भी समीक्षा की। उन्होंने वन्य प्राणी विभाग द्वारा खजियार में किए गए विकास कार्यों की सराहना की। उन्होंने खजियार झील का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्य प्रवेश द्वार में बारिश का पानी इकट्ठा पड़ा था। जिसे लेकर वनमंत्री ने लोनिवि के अधिकारी को जल्द प्रवेश द्वार के पास स्कपर डालने के निर्देश जारी किए। इसके अलावा खजियार में सड़क किनारे नाली बनाने को कहा ताकि सड़क पर पानी जमा न हो सके। झील के निरीक्षण के बाद वनमंत्री ने खजियार से लक्कडमंडी तक सड़क का औचक निरीक्षण किया। सड़क की खस्ताहालत को लेकर वन मंत्री ने लोनिवि को फटकार लगाई। उन्होंने कहा कि सड़क की हालत को सुधारने के लिए लोनिवि के अधिकारियों के साथ जल्द बैठक बुलाई जाएगी। जिसमें खजियार से लेकर लक्कड़मंडी तक सड़क की हालत को सुधारने के निर्देश दिए जाएंगे।

इसके अलावा वन मंत्री ठाकुर सिंह भरमौरी ने वन विभाग के अधिकारी को निर्देश दिए कि जो होटल व्यवसायी अपने होटलों का कूड़ा कर्कट कूड़ेदानों की बजाए यहां वहां फेंक रहे हैं, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाए ताकि खजियार की सुंदरता को बरकरार रखा जाए। उन्होंने स्थानीय लोगों से अपील करते हुए कहा कि वे खजियार को सुंदर बनाने के लिये अपना पूर्ण सहयोग दें। इस दौरान सीएफ डीआर कौशल, डीएफओ वन्य प्राणी संजय धीमान, डीएफओ राकेश और राकेश कटोच, जगदीश गौतम सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें