एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

राहुल गांधी के आगमन को तैयारियां तेज

Kullu Updated Sun, 01 Jul 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

कुल्लू। आल इंडिया कांग्रेस कमेटी के महासचिव राहुल गांधी के कुल्लू आगमन को लेकर तैयारियां जोर शोर से शुरू हो गई हैं। विभिन्न चरणों में राहुल गांधी कांग्रेस की बैठकें लेंगे। उनके स्वागत को लेकर कांग्रेसियों ने तैयारियां तेज कर दी हैं। तैयारियों की समीक्षा करने के लिए कांग्रेस प्रभारी वीरेंद्र सिंह और सह प्रभारी अनीस अहमद भी कुल्लू पहुंच चुके हैं। शाम को वह आयोजन के लिए बनाई गई समिति की महत्वपूर्ण बैठक लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

तय कार्यक्रम के अनुसार पहले दिन राहुल गांधी प्रदेश कांग्रेस कमेटी, कार्यसमिति, विधायक, पूर्व विधायक, सांसद, पूर्व सांसद, एआईसीसी सदस्यों, रणनीति समिति, प्रदेश चुनाव समिति, प्रवक्ताओं, मेनिफेस्टो समिति, अनुशासन समिति, एचपीसीसी के फ्रंटल संगठनों और विभागों के प्रमुखों की बैठक लेंगे।
दूसरे दिन वह पार्टी से संबंधित पंचायत पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। खास यह है कि राहुल गांधी की अध्यक्षता में यूथ कांग्रेस का जनरल हाउस भी बुलाया है। ढालपुर मैदान में होने वाले इस हाउस को लेकर भी तैयारियां तेज कर दी हैं। बैठकों के आयोजन को लेकर सरवरी, शोभला होटल और ढालपुर मैदान को करीब-करीब फाइनल कर दिया है।
विज्ञापन

कांग्रेस के जिला अध्यक्ष बुद्धि सिंह ठाकुर ने बताया कि बैठकों की तैयारियों को लेकर प्रदेश प्रभारी और सह प्रभारी यहां पहुंचे हैं। उनकी देखरेख में तमाम इंतजाम किए जा रहे हैं। प्रदेश डेलिगेट सुंदर सिंह ठाकुर ने कहा कि विभिन्न चरणों में होने वाली बैठक को अंतिम रूप दिया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें