सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   hp Road accident: Tourist vehicle falls into Parvati River from Bhuntar-Manikaran road.

Himachal: 200 मीटर गहरी खाई में गिरा पर्यटक वाहन, पिता और बेटी की मौत, तीन घायल

अमर उजाला नेटवर्क, कुल्लू। Published by: Krishan Singh Updated Fri, 12 Jun 2026 05:27 PM IST
विज्ञापन
सार

 कुल्लू जिले में भुंतर-मणिकर्ण मार्ग पर सरसाड़ी के पास एक पर्यटक वाहन 200 मीटर खाई में गिरने से पार्वती नदी के किनारे जा गिरा। 

hp Road accident: Tourist vehicle falls into Parvati River from Bhuntar-Manikaran road.
भुंतर-मणिकर्ण मार्ग से पार्वती नदी में गिरा पर्यटक वाहन। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

 हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में भुंतर-मणिकर्ण मार्ग पर सरसाड़ी के पास एक पर्यटक वाहन 200 मीटर खाई में गिरने से पार्वती नदी के किनारे जा गिरा। वाहन में पांच लोग सवार थे, उनमें से दो की मौत हो गई और तीन लोग घायल हो गए। घायलों में दो की हालत नाजुक बनी हुई है। उन्हें मेडिकल कॉलेज नेरचौक रेफर कर दिया गया है। एक घायल महिला का उपचार क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में चल रहा है। एसपी कुल्लू मदन लाल ने बताया कि घटना की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और राहत बचाव कार्य शुरू किया।


हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही हुई मौत

उन्होंने बताया कि हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि उनकी बेटी ने रास्ते में दम तोड़ दिया। वाहन में सवार सभी पर्यटक जालंधर के रहने वाले हैं। सभी धार्मिक पर्यटन नगरी मणिकर्ण में गुरुवार को घूमने पहुंचे थे और शुक्रवार दोपहर बाद वह वाहन से मनाली की तरफ जा रहे थे। सरसाड़ी नामक स्थान पर वाहन करीब दो सौ मीटर खाई में पार्वती नदी के किनारे जा गिरा। घटना के बाद सड़क से गुजर रहे अन्य वाहनों में सवार और आसपास के लोगों ने खाई में उतरकर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया और घायलों को सड़क तक पहुंचाया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे में इनकी हुई माैत

उसके बाद घायलों को अस्पताल लाया गया। मृतकों की पहचान परमिंदर दीवान (40) जालंधर की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उनकी बेटी निधि दीवान (21) की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। जबकि परमिंदर की पत्नी रितु दीवान (36), बेटा आदित्य दीवान (22) और एक अन्य मानव कश्यप (6) घायल हो गए हैं। घायलों में आदित्य और मानव की हालत गंभीर बनी हुई है। उन्हें कुल्लू से नेरचौक मेडिकल कॉलेज रैफर कर दिया है।

विज्ञापन

पहले भी हो चुके हैं कई हादसे

भुंतर-मणिकर्ण मार्ग की हालत कई स्थानों पर खस्ता बनी हुई है। इससे पहले भी मार्ग में कई स्थानों पर हादसे हो चुके हैं। सरसाड़ी के पास ही इससे पहले बस दुघर्टनाग्रस्त हो चुकी है, जिसमें 40 से ज्यादा लोगों ने जान गंवाई थी। इसके साथ ही पर्यटक वाहन भी दुर्घटनाग्रस्त हो चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed