सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Hundreds of tourists stuck in a three-hour traffic jam at Rohtang; overtaking exacerbates the problem.

Himachal: रोहतांग में तीन घंटे जाम में फंसे रहे सैकड़ों पर्यटक, ओवरटेक बढ़ा रहा परेशानी, देखें वीडियो

संवाद न्यूज एजेंसी, मनाली। Published by: Krishan Singh Updated Fri, 12 Jun 2026 08:36 PM IST
विज्ञापन
सार

सैकड़ों पर्यटक रोहतांग पहुंचे। जीरो पाइंट से मनाली की ओर दो किलोमीटर तक वाहनों की लाइन लग गई। कई वाहन चालकों ने ओवरटेक किया जिससे सड़क जाम हो गई। 

Hundreds of tourists stuck in a three-hour traffic jam at Rohtang; overtaking exacerbates the problem.
रोहतांग में तीन घंटे जाम में फंसे रहे सैकड़ों पर्यटक। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

 समुद्रतल से 13050 फीट की ऊंचाई पर स्थित रोहतांग दर्रा में अव्यवस्था के चलते शुक्रवार को ट्रैफिक जाम लग गया। इसमें सैकड़ों पर्यटक करीब तीन घंटे तक वाहनों में फंसे रहे। मौके पर यातायात व्यवस्था संभालने के लिए एक भी पुलिस जवान मौजूद नहीं था। ओवरटेक करने वालों ने समस्या को और गंभीर बना दिया। शुक्रवार पूर्वाह्न करीब 11 बजे सैकड़ों पर्यटक रोहतांग पहुंचे। जीरो पाइंट से मनाली की ओर दो किलोमीटर तक वाहनों की लाइन लग गई। कई वाहन चालकों ने ओवरटेक किया जिससे सड़क जाम हो गई।


लगभग 12 बजे से तीन बजे तक वाहन नहीं खिसक पाए। कोकसर की ओर से आ रहे वाहनों को निकालने के बाद ही वाहन आगे बढ़े। पर्यटन सीजन में मिलने वाले पुलिस के अतिरिक्त जवान इस साल नहीं मिले हैं। इससे यातायात नियंत्रण मुश्किल हो गया है। जाम में फंसे पर्यटकों ने बताया कि उन्हें करीब तीन घंटे तक सड़क पर ही इंतजार करना पड़ा। डीएसपी मनाली केडी शर्मा ने कहा कि इस बार मनाली में पुलिस के अतिरिक्त जवान नहीं मिले हैं। शहर में भी यातायात नियंत्रण में दिक्कत हो रही है। रोहतांग में भी पुलिस जवानों की तैनाती नहीं हो सकी। इस संदर्भ में आला अधिकारियों को अवगत करवाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मनाली शहर में भी जाम गंभीर

मनाली शहर में शाम के समय जाम की समस्या विकराल हो रही है। रोहतांग, बारालाचा से जब पर्यटक लौटते हैं तो पलचान से ही वाहनों की लाइन लगनी शुरू हो रही है। शहर तक पहुंचने में वाहन चालकों और पर्यटकों को लगभग 12 किलोमीटर के सफर के लिए दो से ढाई घंटे लग रहे हैं। अमृतसर से आये पर्यटक खुशविंद्र गिल, दिल्ली के आदित्य और अंशुल शर्मा ने कहा कि पर्यटन सीजन में रोहतांग मार्ग पर वाहनों का दबाव बढ़ना सामान्य बात है। बावजूद ट्रैफिक नियंत्रण के पर्याप्त इंतजाम नहीं किए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed