एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

जिला में सुल्तानपुर छात्र संसद अव्वल

Kullu Updated Fri, 21 Sep 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

कुल्लू। जिला स्तरीय युवा संसद प्रतियोगिता में सुल्तानपुर स्कूल की छात्राएं अव्वल रहीं। ज्वलंत समस्याओं को जोरदार तरीके से उठाकर छात्राओं ने युवा संसद में अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। सुल्तानपुर की छात्राओं का चयन अब राज्य स्तरीय युवा संसद प्रतियोगिता के लिए हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल कुल्लू में आयोजित जिला स्तरीय प्रतियोगिता में जिला भर के कुल्लू एक, कुल्लू दो, बंजार, आनी, निरमंड और नगर के स्कूलों की टीमों ने शिरकत की। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता उपनिदेशक उच्च शिक्षा जगदीश शर्मा ने की थी। इसमें सुल्तानपुर स्कूल की छात्राएं प्रथम रहीं।
सुलतानपुर की छात्राओं का राज्य स्तरीय कार्यक्रम के लिए चयन होने पर प्रधानाचार्य पूनम शर्मा ने बधाई दी है। राजनीतिक विज्ञान की प्रवक्ता अनीता शर्मा ने बताया कि यह छात्राओं के कडे़ परिश्रम के कारण संभव हो पाया है। इसके लिए सभी छात्राएं बधाई की पात्र हैं। अनीता शर्मा ने इस कार्यक्रम में विजयी होने के लिए सहयोग देने वाले प्राध्यापकों का आभार व्यक्त किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें