एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

साईं के मीठे बोलों से गूंज उठा शहर

Kullu Updated Wed, 21 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

कुल्लू। जिला कुल्लू में चल रहे सत्य साईं बाबा की जयंती समारोह पर मंगलवार को ऋतुराज कांप्लेक्स सत्य साईं के भजनों से गूंज उठा। समिति के लोगों और बाबा के भक्तों ने कई कार्यक्रम पेश किए। समारोह में सत्य साईं बाबा के भक्तों ने भजनों से माहौल को भक्तिमय बना दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

समिति के अध्यक्ष आरपी आचार्य तथा समिति के सदस्य डा. धर्मपाल गौतम ने बताया कि 18 नवंबर से शुरू हुए साईं बाबा जयंती सप्ताह का समापन 23 नवंबर को होगा। सुबह-शाम रोजाना सत्य साईं बाबा के भजन गाए जा रहे हैं। बुधवार को सत्य साईं सेवा समिति की ओर से क्षेत्रीय अस्पताल के मरीजों को फल बांटे जाएंगे तथा रक्तदान शिविर लगाया जाएगा। इस बीच 22 नवंबर को ऋतुराज गेस्ट हाउस में भजन का कार्यक्रम है। 23 नवंबर को ऋतुराज कांपलेक्स में सुबह छह बजे हनुमान मंदिर ढालपुर से लोअर ढालपुर से होकर शीतला माता मंदिर तक नगर कीर्तन होगा। 23 नवंबर के अंतिम दिन समिति की ओर क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू के मरीजों को फल बांटें जाएंगे।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें