एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

मनाली में 21 साल का रिकार्ड टूटा

Kullu Updated Mon, 25 Mar 2013 05:31 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article


विज्ञापन
विज्ञापन
मनाली। मार्च माह के अंतिम सप्ताह में पर्यटन नगरी मनाली में 21 साल बाद बर्फ गिरी है। शनिवार देर शाम से मौसम के बिगड़ने से पूरी कुल्लू घाटी शीतलहर की चपेट में आ गई है। ऊंचे इलाकों में बर्फबारी व निचले क्षेत्रोें में दिनभर बारिश का दौर जारी रहने से रविवार का अवकाश रहने से लोग अपने घरों में दुबके रहे। पर्यटन नगरी मनाली मार्च महीन के अंतिम हफ्ते में 1992 के बाद बर्फ गिरी है। 1992 में 22 व 23 मार्च को 45 सेंटीमीटर बर्फ गिरी थी। रविवार को मनाली सहित जिला की तमाम ऊं ची चोटियों बर्फ से सफेद हो गई है। सोलंगनाला में 30 सेंटीमीटर ताजा बर्फ गिरी है, जबकि जलोड़ी दर्रा में भी समाचार लिखे जाने तक 25 सेंटीमीटर बर्फ जम चुकी थी। बारिश होने से कुल्लू-मनाली को जोड़ने वाला बामतट मार्ग पर भूस्खलन होने से सड़कों पर पत्थर गिरने से यातायात जोखिम भरा हो गया है।
मनाली के जगतसुुख निवासी वृद्ध धर्म चंद राठी तथा पन्ना लाल कोतवाल ने बताया कि मनाली में दो दशक बाद बर्फ गिरी है। उसे पहले मार्च माह के अंतिम सप्ताह में 1992 को मनाली में डेढ़ फुट बर्फ गिरी थी।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें